पूजा थाली ऐसे सजाएं
Bhagya Shri Singh
www.herzindagi.com
भगवान की पूजा में पूजा थाली अधूरी हो तो पूजा का फल नहीं मिलता। पूजा थाली में शामिल करें ये चीजें।
धूप
पूजा में अगरबत्ती, धूप या लोहबान यूज करने से घर का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।
दीप
पीतल या मिट्टी के दिए में घी और रुई की बत्ती डालकर दिया तैयार करते हैं। इससे भगवान की आरती की जाती है।
आचमनी
आचमनी में जल लेकर इससे पूजा स्थल और खुद का पवित्रीकरण किया जाता है।
गंगाजल
गंगाजल से पूजा में पवित्रीकरण किया जाता है। गंगाजल को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माना गया है।
रोली
रोली में थोड़ा सा जल मिलाकर इससे ही तिलक किया जाता है। रोली भगवान को भी अर्पित की जाती है।
चंदन
चंदन घिस कर भगवान को अर्पित किया जाता है। चंदन काफी शीतल और सुगंधित होता है।
कलावा
इसे रक्षासूत्र भी कहा जाता है। पूजा के दौरान पंडित जी कलावा हाथों में बांधते हैं।
फूल
फूल भगवान को अर्पित किए जाते हैं। फूल की माला भी भगवान को पहनाई जाती है।
फल
भगवान को सेब, केला, फल, आम, अंगूर, केला और संतरा अर्पित किए जाते हैं।
प्रसाद
भगवान को प्रसाद में मिश्री, लड्डू, पंजीरी और फल चढ़ाए जाते हैं।
तांबे का लोटा
तांबे के लोटे में जल भरकर पूजा में रखते हैं। इस जल को तुलसी में या सूर्य देव को चढ़ाते हैं।
घंटी
पूजा की थाली में घंटी जरूर रखें. भगवान की पूजा में इसे बजाने से वातावरण शुद्ध रहता है।
स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com के साथ