हिंदू धर्म में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है और इस दिन नाग देवता की पूजा करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि नाग पंचमी के दिन क्या दान करना चाहिए?
नाग पंचमी के दिन क्या दान करना चाहिए?
माना जाता है कि सावन के महीने में आने वाली नाग पंचमी पर चांदी का नाग-नागिन का जोड़ा दान करने से जीवन में शुभ फल मिलते हैं।
दूध का दान
ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में नाग पंचमी पर नाग देवता को दूध चढ़ाने के साथ साथ दान करने से भय को दूर करने में मदद मिलती है।
चावल का दान
आपको बता दें कि नाग पंचमी के दिन चावल का दान करने से धन से जुड़ी परेशानी कम होती है और घर में सुख-शांति आती है।
जरूरतमंदों को कपड़े दान
माना जाता है कि सावन के महीने में नाग पंचमी पर नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए जरूरतमंदों को कपड़े दान जरूर करने चाहिए। इससे जीवन में पुण्य मिलता है।
लोहे की वस्तुओं का दान
माना जाता है कि कभी भी हमें सावन के महीने में नाग पंचमी पर लोहे की वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
नमक का दान
माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन नमक का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए और इसका संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। इससे जीवन में नकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
ज्योतिष के अनुसार कहा जाता है कि सावन के महीने में नाग पंचमी पर ग्रहों का अशुभ परिणाम से बचने के लिए हमें तेल का दान नहीं करना चाहिए।
सावन के महीने में नाग पंचमी पर ग्रहों का अशुभ परिणाम से बचने के लिए हमें तेल का दान नहीं करना चाहिए। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com