हथेली पर त्रिशूल होने का क्या मतलब है?


Preeti Sharma
05-04-2024, 16:00 IST
www.herzindagi.com

    हाथ पर कई तरह के निशान बनते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यह निशान कई तरह के संकेत देते हैं। साथ ही यह भविष्य की ओर इशारा भी करते हैं। कई लोगों के हाथ या हथेली में त्रिशूल का निशान बना होता है। हस्त शास्त्र के अनुसार इसके कई मतलब हो सकते हैं। आइए,जानते हैं हथेली पर त्रिशूल होने का क्या मतलब है।

हथेली पर त्रिशूल

    हथेली पर अगर त्रिशूल का निशान सूर्य पर्वत पर होता है, तो उसके जीवन में भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। साथ ही यह जीवन में धन लाभ के अवसर लाता है।

भाग्य रेखा पर त्रिशूल होना

    जिन लोगों के हथेली के भाग्य रेखा पर त्रिशूल का निशान होता है, ऐसे लोगों पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। ऐसे लोग जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।

हथेली पर अर्धचंद्र होना

    जिन लोगों की हथेली पर अर्धचंद्र का निशान होता है, ऐसे लोग को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। साथ ही भगवान शिव की सभी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं।

समाज में मान सम्मान

    हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के हथेली पर त्रिशूल होता है, उन्हें समाज में काफी मान सम्मान मिलता है। ऐसे लोगों को सभी जगह सफलता मिलती है।

भाग्यशाली होते हैं

    जिन लोगों के बुध पर्वत पर त्रिशूल का निशान बना होता है, ऐसे लोग बहुत ज्यादा भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है।

निडर होते हैं

    कहा जाता है कि जिन लोगों के हाथों में मंगल पर्वत पर त्रिशूल होता है, ऐसे लोग काफी बहादुर होते हैं। यह किसी भी परिस्थिति में नहीं डरते हैं।

उल्टा त्रिशूल होना

    ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की हथेली पर उल्टा त्रिशूल का निशान होता है। वह शुभ नहीं माना जाता है। यह निशान व्यक्ति पर उल्टा प्रभाव डाल सकता है।

    हथेली पर त्रिशूल का निशान होना कई तरह के संकेत देता है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।