सपने में किन्नरों का दिखना देता है इन बातों का संकेत
Megha Jain
20-09-2023, 08:30 IST
www.herzindagi.com
रात के समय सोते हुए सपने आना आम बात है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। ऐसे ही कई लोगों को किन्नरों के भी सपने आते हैं, जिससे वो सोच में पड़ जाते हैं कि वह सपना शुभ होगा या अशुभ, तो आइए ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से जानते हैं कि सपने में किन्नरों का दिखना किस बात का संकेत देता है -
करेंगे यात्रा
सपने में किन्नरों को खुश देखने का मतलब होता है कि आप भविष्य में किसी शुभ यात्रा पर जा सकते हैं। उस यात्रा से आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है।
विवाह के बनेंगे योग
सपने में किन्नरों को नाचते हुए देखने से आपके किसी करीबी के शादी के योग जल्दी ही बनेंगे। इस सपने से आपके घर नन्हा मेहमान भी आ सकता है।
आर्थिक समस्या
सपने में किन्नरों को परेशान देखना भविष्य के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इस तरह के सपने से आर्थिक समस्याएं आने लगती हैं और धन खर्च होने लगता है।
जीवन में होंगे बदलाव
किन्नरों का बार-बार सपने में आना आपके जीवन में कोई बदलाव ला सकता है, जिससे आपको नुकसान भी हो सकता है।
संतान प्राप्ति के योग
किन्नरों का सपने में पैसे देते दिखना शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ संतान प्राप्ति के योग बनना होता है। इसके अलावा कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है।
काम रह जाएंगे अधूरे
सपने में किन्नर को गुस्से वाले रूप में देखना शुभ नहीं माना जाता है। इस तरह के सपने का मतलब है कि आपके काम अधूरे रह सकते हैं।
मनोकामनाएं होंगी पूरी
अगर आपको सपने में किन्नर आशीर्वाद देते हुए दिखाई दें, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। अगर वो गेहूं या सिक्के देते हुए दिखें, तो इसका मतलब है कि आपकी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं।
अगर आपको भी किन्नर सपने में इन अवस्थाओं में दिखाई दें, तो इसका अर्थ जान लें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।