नहाने के बाद बाथरूम छोड़ देते हैं गीला? जानें नुकसान
Smriti Kiran
26-06-2026, 07:18 IST
www.herzindagi.com
नहाने के बाद कई लोग बाथरूम को गीला छोड़ देते हैं, जो वास्तु के हिसाब से सही नहीं माना जाता है। आइए आज Life Coach और Astrologer Sheetal Shapaira से जानें बाथरूम से जुड़े कुछ वास्तु-
गीला न छोड़ें
वास्तु के हिसाब से नहाने के बाद बाथरूम को गीला भूलकर भी नहीं छोड़ना चाहिए। इससे धन हानि की संभावना बढ़ती है।
गीले कपड़े न रखें
नहाने के बाद कई लोग बाथरूम में गीले कपड़े डाल देते हैं, जो वास्तु के हिसाब से सही नहीं है। ऐसा करने से सूर्य कमजोर होता है और मान-सम्मान में कमी आती है।
बंद रखें दरवाजा
बाथरूम को इस्तेमाल के समय या बाद बंद करके रखना चाहिए। बाथरूम का दरवाजा खुला रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा की फ्लो बढ़ता है। साइंस के हिसाब से बाथरूम में मौजूद किटाणु पूरे घर में चले जाते हैं, इसलिए बाथरूम का दरवाजा लगाकर रखना चाहिए।
साफ रखें बाथरूम
बाथरूम को गंदा न रखें। इससे राहु, केतु समेत शनि ग्रह कमजोर होते हैं, जिससे धन हानि का कारण बन सकता है। बाथरूम को हमेशा साफ-सुथरा रखें।
टूटे बालों को फेंक दें
नहाते समय बालों का गिरना आजकल आम बात है, इसलिए नहाने के बाद बालों को उठाकर फेंक दें। बाथरूम में टूटे हुए बालों को रहने न दें। इससे शनि का असर पड़ता है और करियर पर बुरा असर भी होता है।
बाल्टी भरकर रखें
नहाने के बाद बाल्टी कभी खाली न छोड़ें। वास्तु के हिसाब से खाली बाल्टी दुखों का कारण बनती है, इसलिए पानी भरकर रखें।
उपाय-
बाथरूम के वास्तु दोष को कम करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाथरूम के किसी ऐसे कोने पर फिटकरी रख दें, जहां किसी की नजर न जाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।
आप भी बाथरूम से जुड़ी इन बातों का रखें ख्याल। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com