गूगल पर सबसे ज्यादा ये सर्च करती हैं लड़कियां


SHRUTI DIXIT
2022-12-07,10:49 IST
www.herzindagi.com

    अगर किसी की गूगल हिस्ट्री देखी जाए तो यकीनन बहुत ही ज्यादा अजीबोगरीब बातें सामने आएंगी।

गूगल पर क्या सर्च करती हैं लड़कियां?

    एक रिपोर्ट में कुंवारी लड़कियों के गूगल सर्च रिजल्ट्स की बात हो रही है। रिपोर्ट बताती है कि आखिर लड़कियां गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च क्या करती हैं।

क्या कहती है रिपोर्ट?

    इस रिपोर्ट के हिसाब से 15 करोड़ इंटरनेट यूजर्स भारत में हैं जिनमें से 40% महिलाएं हैं और अगर इसमें एज फिल्टर लगा दिया जाए तो ये आंकड़ा और कम है।

करियर से जुड़ी जानकारी

    गूगल पर लड़कियां करियर से जुड़ी जानकारी सर्च करती हैं इसमें कॉलेज के नाम से लेकर नए कोर्स की जानकारी और एग्जाम रिजल्ट तक कुछ भी हो सकता है।

ऑनलाइन शॉपिंग

    ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स और इंटरनेट ब्राउजिंग भी लड़कियों के सर्च रिजल्ट में होता है। सेल और डिस्काउंट से जुड़ी जानकारी सबसे ज्यादा सर्च की जाती है।

ब्यूटी नुस्खे

    DIY नुस्खे, गोरा बनाने के हैक्स, घर पर वैक्सिंग जैसी बहुत सी चीज़ें गूगल इंटरनेट हिस्ट्री में सर्च की जाती हैं।

लेटेस्ट फैशन ट्रेंड और डिजाइन

    लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स और डिजाइन से जुड़े वीडियोज जैसे रंगोली डिजाइन, मेहंदी डिजाइन, होम डेकोर आदि लड़कियों की सर्च हिस्ट्री में होता है।

रोमांटिक गाने

    इस एज ग्रुप की लड़कियां ज्यादातर रोमांटिक गानों या दर्द भरी शायरी में इंटरेस्टेड होती हैं और गूगल पर इससे जुड़ी सर्च होती है।

    ये जानकारी एक डेटा साइट की रिपोर्ट के आधार पर बताई गई है। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से।