भगवान के नाराज होने पर मिलते हैं ये संकेत, न करें नजरअंदाज
Jyoti Shah
31-01-2025, 17:00 IST
www.herzindagi.com
हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा करने और शास्त्रों में बताए गए नियमों का ख्याल रखने का विशेष महत्व होता है। हम कई बार जीवन में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके चलते भगवान हमसे नाराज हो सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम ज्योतिषाचार्य सिद्धार्थ एस कुमार से जानेंगे कि जब भगवान किसी व्यक्ति से नाराज होते हैं, तो उसे क्या-क्या संकेत मिलते हैं।
दूध का फटना
अगर बार-बार किचन में बेवजह दूध फट जाता है, तो इसका अर्थ हो सकता है कि भगवान आपकी किसी बात से नाराज हैं। साथ ही, आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
घर के पास बिल्ली रोना
माना जाता है कि घर के पास बिल्ली का आकर रोना अच्छा नहीं होता है। यह जीवन में दुख आने और भगवान के आपसे रुष्ट होने का संकेत हो सकता है।
बुरे सपने आना
अगर आपको रोजाना रात में बुरे सपने आते हैं, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।
पूजा की थाली गिरना
माना जाता है कि पूजा के दौरान हाथ से बार-बार आरती की थाली गिरना शुभ संकेत नहीं होता है। इसका अर्थ हो सकता है कि भगवान आपसे नाराज हैं।
हाथ से सिंदूर गिरना
अगर किसी विवाहित महिला के हाथ से अचानक सिंदूर या सिंदूर की डिबिया गिर जाए, तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
निराश रहना
कई बार हमारा मन बेवजह अशांत रहता है। साथ ही, हर समय निराशा महसूस होती है। इसका अर्थ हो सकता है कि भगवान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हैं।
कार्य में अड़चन आना
अगर कड़ी मेहनत करने के बाद भी आपके जरूरी कार्यों में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, तो इसका मतलब हो सकता है कि भगवान आपसे नाराज हैं।
भगवान के नाराज होने पर आपको ये संकेत मिल सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।