घर की पश्चिम दिशा से जुड़े वास्तु टिप्स
Megha Jain
2023-03-09,15:38 IST
www.herzindagi.com
वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा का अपना कास महत्व होता है। वस्तुओं को गलत दिशा में रखने से बुरे और नकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं। ऐसा ही कुछ पश्चिम दिशा के साथ भी है। इसलिए, चलिए वास्तु एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से इस दिशा में क्या करना शुभ-अशुभ होता है जानते हैं -
इस दिशा में न सोएं
वास्तु के अनुसार, पश्चिम दिशा में सिर रखकर न सोएं। इस दिशा में सिर करके सोने से मानसिक तनाव हो सकता है।
रसोई
घर की पश्चिम दिशा में किचन नहीं होनी चाहिए। इस दिशा में किचन होने से पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मुख्य दरवाजा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर का मुख्य दरवाजा पश्चिम दिशा में होने से घर पर पैसे नहीं टिकते हैं। इसलिए, इस दिशा में मुख्य दरवाजे का ख्याल रखें।
पानी
वास्तु के अनुसार, घर का पानी भी पश्चिम दिशा से होकर नहीं निकलना चाहिए। ऐसा होने से घर के सदस्यों को लंबी बीमारी से जूझना पड़ सकता है।
घर की ढलान
घर की ढलान भी पश्चिम दिशा में नहीं होनी चाहिए। यानी की घर की पश्चिम दिशा की ऊंचाई दूसरी जगहों से कम नहीं होनी चाहिए।
देवों की दिश
घर की पश्चिम दिशा वरुण देव और शनि देव की मानी जाती है। ये दोनों मिलाकर जिंदगी में विपत्तियां ला सकते हैं।
पश्चिम दिशा के लिए उपाय
इस दिशा के वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए दीपक जलाएं। इसके साथ ही वरुण यंत्र लगा लें। इससे आपको जल्दी ही लाभ मिलने लगेगा।
अगर आप भी घर की पश्चिम दिशा में ये सब सामान रख रहे थे तो, आज ही रखना बंद कर दे वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com