दुनियाभर में शादी से जुड़े अजीबो-गरीब रीति-रिवाज
Nikki Rai
2023-01-16,13:08 IST
www.herzindagi.com
शादी हर देश में एक अलग रीति-रिवाज के साथ की जाती है, लेकिन कई जगहों पर शादी से जुड़े अजीबो-गरीब रीति-रिवाज मनाए जाते हैं, जिनकर सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगें। आइए जानें-
फ्रांस
फ्रांस में शादी के बाद दुल्हा-दुल्हन को परेशान करने का रिवाज है। इसके लिए दोस्त और रिश्तेदार उनके कमरे और घर के बाहर आवाज़ निकालना शुरू कर देते हैं या किसी भी तरह से शोर मचाते हैं।
मॉरिटानिया
मॉरिटानिया में माना जाता है दुल्हन जितनी मोटी होगी उतनी अच्छी होगा। इसके लिए मां-बाप लड़कियों को जबरदस्ती खाना खिलाते हैं। तभी उऩ्हें अच्छा दुल्हा मिलता है।
स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड में दूल्हा-दुल्हन को लोगों की बुरी नजर से बचाने के लिए उनके मुंह पर कालिख पोती जाती है। इसके बाद उन्हें कई अजीबो-गरीब चीज़ों से नहलाया भी जाता है।
बोर्नियो
बोर्नियो की टाईडॉन्ग जाति के लोग दूल्हा-दुल्हन को तीन दिन तक बाथरूम नहीं जाने देते और उन्हें खाना भी ना के बराबर दिया जाता है। माना जाता है अगर ये लोग शादी के तुरंत बाद बाथरूम गए तो उन्हें बहुत बदनसीबी का सामना करना पड़ेगा।
साउथ इंडिया
तमिल ब्राह्मण शादियों में दुल्हे को मंडप में न जाने और उसकी जगह सन्यासी बनने की सोचने के लिए कहा जाता है। ये एक सदियों पुराना रिवाज है।
चीन
इस देश में लड़की को शादी के एक महीने पहले से हर दिन एक घंटे रोना पड़ता है। इसमें लड़की के मां-बाप को भी शामिल होना पड़ता है।
फिजी
इस देश में लड़के को लड़की का हाथ मांगते वक्त लड़की के पिता को वेल का दांत देना पड़ता है। इसके बाद ही शादी का प्रपोजल स्वीकार किया जाता है।
इससे पहले आपने कभी इन रिवाजों के बारे में सुना है। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com