इन जगहों पर मनाई जाती है अजब-गजब होली
Nikki Rai
2023-02-28,11:49 IST
www.herzindagi.com
पूरे भारत में होली का त्यौहार बहुत ही उमंग और उत्साह के साथ खेला जाता है। आपने रंगों और गुलाल की होली तो बहुत खेली होगी, लेकिन क्या आपको भारत में खेली जाने वाली अजीबो-गरीब होली के बारे में पता है। आइए जानें-
आग की होली
मध्य प्रदेश के मालवा जिले में रंगों से नहीं बल्कि एक-दूसरे पर अंगारे फेंककर होली खेली जाती है। मान्यताएं है कि इससे होलिका राक्षसी मर जाती है।
होली पर जीवनसाथी की तलाश
मध्य प्रदेश के भील आदिवासी होली पर नाचते-गाते रंग लगाकर अपने जीवनसाथी की तलाश करते हैं। ये बहुत ही अनोखी परंपरा है।
शोक की होली
राजस्थान के पुष्करणा ब्राह्मण के चोवटिया जोशी जाति के लोग होली पर खुशियों की जगह शोक मनाते हैं। इस दिन यहां किसी की मौत हो गई थी, तब से यहां होली पर चूल्हे तक नहीं जलते।
राख पर चलना
राजस्थान के बांसवाड़ा में होलिका दहन के बाद गरम राख पर चलने की अनोखी परंपरा निभाई जाती है। इसके बाद ही रंगों की होली खेली जाती है।
पत्थरों की होली
राजस्थान के बांसवाड़ा में रंगों की होली के साथ-साथ एक-दूसरे पर पत्थर मारकर भी होली खेली जाती है। ये बहुत ही खतरनाक है।
जूतामार होली
यूपी के शाहजहांपुर में अंग्रेजों के जमाने से ही लाट साहब के पुतले को भैंसा गाड़ी पर बैठाकर जूते से मारकर होली खेलने की परंपरा है।
मसान की होली
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर चिता की राख से होली खेली जाती है। इसे मसान की राख वाली होली भी कहा जाता है।
क्या आपने कभी इऩमें से कोई होली खेली है। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com