हाथ से फांस या काटा निकालने के उपाय


Megha Jain
2023-03-10,15:31 IST
www.herzindagi.com

    कांटा याफांस होता तो बहुत छोटा है लेकिन, चुभने पर दर्द बहुत करता है। ऐसा अक्सर बागवानी के समय होता है। इसलिए, बागवानी के समय नंगे पैर टहलने पर ध्यान रखना चाहिए। अगर ये कांटा या फांस टाइम से न निकालें तो, इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए, आज हम आपको कांटे को निकालने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं -

बेकिंग सोडा

    हाथ में फांस चुभने पर बेकिंग सोडा में पानी डालकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को फांस वाली जगह पर लगाकर पट्टी बांध दें। पट्टी थोड़ी देर बाद खोलने पर फांस नजर आने लगेगी फिर इसे बाहर निकाल लें।

साबुन

    कांटा या फांस हाथ में लगने पर साबुन से अच्छी तरह हाथों को साफ कर लें। हाथ को कपड़े से पोंछने के बाद कांटा नजर आने लगेगा। फिर इसे निकाल लें।

ट्विंजर

    कांटा या फांस चुभने पर हाथ को अच्छे से धो लें। फिर, कपड़े से पोंछने के बाद फांस को ट्विंजर की मदद से निकाल लें।

केले का छिलका

    कांटा या फांस को निकालने के लिए केले के छिलके की पट्टी को हाथ पर बांध लें। इसके साथ ही छिलके को कांटे वाली जगह पर रगड़े। उससे वो निकल जाएगा।

सेंधा नमक

    सेंधा नमक के पानी से स्किन को धो लें। कांटे या फांस के ऊपर आने पर उसे ट्विंजर की मदद से खींच कर निकाल लें। अगर कांटा नहीं निकल रहा तो, थोड़े दिनों तक सेंधा नमक बांधने से वो निकाल जाएगा।

पिन का न करें इस्तेमाल

    कई लोग कांटा या फांस निकालने के लिए पिन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे आपको इंफेक्शन हो सकता है।

सुई न लगाएं

    हाथ से कांटा या फांस लगने पर उसे निकालने के लिए सुई का इस्तेमाल न करें। इससे इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए, सुई को पहले एंटीसेप्टिक से साफ करें।

    अगर आपके हाथ में भी काम करते वक्त कांटा या फांस लग गया है तो, इन टिप्स की मदद से उसे निकाल लें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com