रंगों से है मूड का नाता, जानें
Smriti Kiran
2022-01-26,18:54 IST
www.herzindagi.com
क्या आपने कलर थेरेपी का नाम सुना है? इसमें रंगों का इस्तेमाल कर मूड को स्ट्रेस फ्री बनाया जाता है। हम सभी जानते हैं कि रंगों का असर हमारे दिमाग पर पड़ता है।
तो ऐसे में क्यों न हम घर की दीवारों के रंगों को भी मूड के अनुसार पेंट कराएं। आइए जानें अलग-अलग रंगों के बारे में और साथ ही यह भी कि किस रंग से घर को सजाना ठीक रहेगा।
लाल
लाल रंग प्यार, गुस्सा और पैशन का प्रतीक है। साथ ही यह उत्साह को बढ़ाने में भी मददगार है। यह रंग सकारात्मक दृष्टिकोण को भी दिखाता है।
लाल वॉल कलर
लाल रंग कमरे की ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। घर के लिविंग रूम, डाइनिंग रूम में इस रंग से पेंट कराएं। इससे परिवार के बीच बॉन्डिंग अच्छी रहेगी।
पीला
पीले रंग को खुशियां फैलाने और गर्मजोशी से भर देने के लिए जाना जाता है। इसका सौम्य शेड आपके मूड को खुशनुमा बनाता है।
पीला वॉल कलर
घर की दीवारों के लिए इस रंग को चुनते समय इसके शेड पर ध्यान देना जरूरी है। इसके लाइट शेड को किचन और बाथरूम के लिए चुन सकते हैं।
नीला
इस रंग का हमारे दिमाग पर रिलैक्सिंग प्रभाव होता है। इसलिए इस कलर से बेडरूम और बाथरूम की दीवारों को पेंट कराएं। शांति महसूस होगी।
हरा
हरा रंग हमारे दिमाग को शांत करता है और साथ ही इमोशन्स को जागृत करता है। यह कलर क्रिएटिविटी को भी बढ़ाता है। आमतौर पर इस कलर का किचन और लिविंग रूम में इस्तेमाल किया जाता है।
नारंगी दीवारें
नारंगी रंग उन लोगों को पसंद होती है, जिन्हें मौज-मस्ती अच्छी लगती है। घर की दीवारों के कलर नारंगी हैं, तो इसका मतलब है कि आप महत्त्वाकांक्षी हैं।
पर्पल कलर
नीले और लाल का कॉम्बीनेशन कलर पर्पल हैप्पिनेस का प्रतीक है। इसका डार्क शेड दीवारों पर रॉयल फील देता है, जबकि इसका लाइटर शेड शांति फील कराता है।
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग आपके इमोशन्स को कंट्रोल करता है। साथ ही गुस्से को भी शांत करता है। दीवारों पर इस कलर का इस्तेमाल आपको शांति फील कराएगा।
व्हाइट कलर
सुनने में ये रंग थोड़ा बोरिंग सा लगता है, लेकिन बता दें कि व्हाइट कलर घर में रिलैक्स और रिफ्रेशिंग वाइब्स लाता है। यह घर को ज्यादा हवादार और बड़ा भी दिखाता है।
काला रंग
काले रंग की दीवारें आजकल के फैशन में शामिल है। ताकत, गंभीरता और पैसा इस रंग की खासियत है। इस रंग से आपका मजबूत व्यक्तित्व झलकता है।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com