इस दिशा में रखें अनाज, धन से भर जाएगा घर


Megha Jain
2023-01-16,08:27 IST
www.herzindagi.com

    शास्त्रों में घर के कमरों से लेकर किचन, बाथरूम-टॉयलेट तक हर चीज वास्तु से जुड़ी हुई है। लेकिन, ऐसा ही कुछ हमारे घर के अनाज के बारे में भी बताया गया है। जी हां, हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स अनाज को दिशा के हिसाब से रखना बता रहे हैं। चलिए, जान लें कौन-सी दिशा शुभ होती है -

स्टोर रूम

    अगर आप अनाज को स्टोर रूम में इकट्ठा करके रखना चाहते हैं तो, इसके लिए वायव्य कोण अति उत्तम माना जाता है।

वायव्य कोण

    वास्तु के अनुसार, स्टोर रूम में वायव्य कोण में सिर्फ अंज स्टोर करके रखने से घर एना से भरपूर रहता है। इसके साथ ही घर का व्यक्ति कभी भूखा नहीं रहता।

आर्थिक स्थिति जाएगी सुधर

    वास्तु शास्त्र में अनाज भरकर रखने के वास्तु नियम हैं। इनका पालन करने से न सिर्फ अनाज का भंडार हमेशा भरा रहता है बल्कि घर की आर्थिक स्थिति भी सुधर जाती है।

दक्षिण-पश्चिम दिशा

    खाने पीने की वस्तु स्टोर करने के लिए उसे नैत्रत्य कोण यानी कि कमरे की दक्षिण-पश्चिम के बीच में रखें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

यमदेव की कृपा

    वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा यम की होती है। इस स्थान पर अनाज भरकर रखने से जीवन में संकट नहीं आता और यमदेव की कृपा बनी रहती है।

रसोई में रखें

    अनाज को रसोई या किचन की उत्तर-पश्चिम दिशा यानी कि वायव्य कोण में रखना उत्तम माना जाता है। ये शुभता का प्रतीक होता है।

मां लक्ष्मी

    वास्तु में किचन की उत्तर-पश्चिम दिशा में अनाज भरकर रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही धन-धान्य की कभी कोई कमी नहीं रहती है।

    अगर आप भी घर में अनाज को स्टोर करके रखते हैं तो, इसे रखने की सही दिशा जान लें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।