घर का वास्तु दोष इन चीजों से ठीक करें


Smriti Kiran
16-01-2025, 15:50 IST
www.herzindagi.com

    घर का वास्तु आपकी कई गलतियों की वजह से खराब हो सकता है। इसे आप घर की दिशा-दशा चेंज किए बिना भी ठीक कर सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स जी से जानें इस बारे में विस्तार से-

क्रिस्टल रखें

    घर में क्रिस्टल की माला या पत्थर जरूर रखें। इससे घर में सकारात्मकता आती है और गृह क्लेश से छुटकारा भी मिलता है।

कपूर जलाएं

    घर में कपूर जरूर जलाएं। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इससे घर में पॉजीटिव एनर्जी का प्रवाह होता है।

स्वास्तिक बनाएं

    घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं साथ ही मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर लगा सकते हैं। इससे कामों में आने वाली बाधा दूर होगी।

रोशनी रखें

    घर के मुख्य द्वार के अलावा घर में मौजूद मंदिर, किचन आदि में भी पर्याप्त रोशनी रखें। मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल भी लगाई जा सकती है। इससे घर का वास्तु दोष मिटता है।

प्लांट लगाएं

    घर में पॉजीटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए कुछ पौधे लगा सकते हैं, जिससे सेहत के साथ घर का वास्तु भी सही रहेगा। इसमें आप मनी प्लांट, एलोवेरा प्लांट, तुलसी, स्नैक प्लांट आदि लगा सकते हैं।

कौड़ी और शंख रखें

    घर में कौड़ी और शंख रख सकते हैं। इससे माता लंक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है और धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

साफ-सफाई रखें

    इन सबके अलावा घर में नियमित झाड़ू-पोछा करनें। वास्तु के हिसाब से घर की साफ-सफाई करनी बहुत जरूरी है। घर में मकड़ी के जाले न बनने दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

    आप भी घर का वास्तु इस प्रकार से ठीक कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com