वास्तु टिप्स: ऐसे पेड़-पौधे को घर में न लगाएं


Smriti Kiran
2022-02-16,10:20 IST
www.herzindagi.com

    पेड़-पौधे जीवन के आधार हैं, यह तो सभी जानते हैं। इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, लेकिन वास्तु के अनुसार घर के अंदर कुछ पेड़-पौधों को लगाना अशुभ माना गया है।

    माना जाता है कि अगर घर में ये पौधे लगे हो तो आपके दुर्भाग्य का कारण बन सकते हैं। आइए जानें उन पेड़-पौधों के बारे में, जिन्हें घर पर भूलकर भी न लगाएं-

कपास का पौधा-

    वैसे तो बहुत कम ऐसा होता है कि लोग कपास का पौधा अपने घर में रखते हों लेकिन साज-सजावट के लिए लोग इसे घर में ले आते हैं। माना जाता है कि इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ता है।

बबूल का पौधा-

    वास्तु शास्त्र कहता है कि बबूल का पेड़ घर में या घर के आस-पास भी नहीं होना चाहिए। यह एक कांटेदार वृक्ष होता है, जो दुर्भाग्य और दरिद्रता का कारण बन सकता है।

बबूल-

    माना जाता है कि यदि घर या उसके आसपास भी बबूल का पेड़ हो तो परिवार के सदस्यों में कलह की स्थिति बनी रहती है और मानसिक रोगों के पनपने की आशंका रहती है।

मेहंदी का पौधा-

    वास्तु के अनुसार, घर में मेहंदी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे जीवन में तरक्की व सुख-शांति में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

इमली का पौधा-

    इमली का पौधा भी घर में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इसमें नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और यह घर के लिए सही नहीं होता है।

पीपल का पेड़-

    घर में गलती से भी पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। यह पेड़ पूजा स्थान व मंदिरों में ही ठीक होता है। इसके घर में होने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

बोनसाई-

    लोग सजावट के तौर पर अपने घर में बोनसाई का पौधा लगाते हैं लेकिन वास्तु कहता है कि घर में बोनसाई का पौधा लगने से तरक्की में बाधा आती है और प्रगति रुक जाती है।

बेर का पेड़-

    बेर का पेड़ एक कांटेदार झड़ियों वाला पेड़ है। इसे घर के अंदर भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में आर्थिक तंगी आ सकती है।

कैक्टस-

    कुछ लोग बुरी नजर से बचने के लिए घर में कैक्टस का पौधा लगाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे घर में लगाने पर आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं।

बांस-

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बांस का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इसको लगाने से बनते काम बिगड़ जाते हैं और भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

घर से तुरंत हटा दें ऐसे पौधे-

    वास्तु कहता है कि मुरझाए और सूखे हुए पौधों के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसलिए घर में लगाए गए पौधों की सही देखभाल करें और मुरझा जाने पर इसे तुरंत हटा दें।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com