पैसों के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स
Smriti Kiran
2022-04-10,14:16 IST
www.herzindagi.com
जीवन में समृद्धि हमारे मेहनत व लगन से आती है, लेकिन कभी-कभी मेहनत व लगन के बावजूद हम इससे वंचित रह जाते हैं। वास्तु के अनुसार कोई गलत दोष की वजह से ऐसा हो सकता है।
वास्तु शास्त्र, कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में और आपको सुख-समृद्धि प्रदान करने में सहायक होते हैं। आइए जानें इससे जुड़े टिप्स-
फटे-पुराने कपड़े हटाएं
सबसे पहले यह ध्यान रखें कि आपके घर या दुकान के छत पर कोई फटे-पुराने कपड़े न हों। इससे घर व दुकान की समृद्धि को नजर लगती है।
लाल रंग की चुनरी रखें
अगर आपका कपड़े का व्यापार है तो लाल रंग की चुनरी अपने बेडरूम में और कपड़ों की अलमारी में रखें। इससे व्यव्साय में बढ़ोत्तरी होती है।
चार रंगों के पैन का जोड़ा रखें
अगर आप लेखक, पत्रकार और मीडिया से जुड़े हैं तो आपको अपने बैडरूम में एक ग्लोल या चार रंगों के पैन का जोड़ा जरूर रखना चाहिए।
खिड़कियां खोलें
वास्तु के अनुसार, घर के बेडरूम की खिड़कियों को हर दिन कम से कम 20 मिनट के लिए खोल के रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन का प्रवाह बढ़ता है।
मोर पंख लगाएं
अगर आप सोने-चांदी के बिजनैस से जुड़े हैं तो अपने बेडरूम में मोर पंख रखना आपके लिए शुभ होगा। खासकर चांदी का मोर पंख हो तो और अच्छी बात है।
पर्स में चावल रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अनाज को धन के सामान बताया गया है। इसलिए कहा जाता है कि अपने मनी पर्स में चुटकी भर चावल रखने से धन की वृद्धि होती है।
तिजोरी की सही दिशा
वास्तु के अनुसार, घर की तिजोरी को दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए। तिजोरी के सामने आइना लगाना भी शुभ माना जाता है।
एक्वेरियम रखें
वास्तु के अनुसार, घर में एक्वेरियम रखने से शांति का वास होता है। इसके अलावा धन के आगमन का मार्ग भी खुलता है। ऐसे सजावटी सामानों को घर के उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
व्यवस्थित सामान
घर हो या दुकान, हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए। खासकर उत्तर दिशा में रखे गए सामानों को, क्योंकि यह धन से जुड़ा होता है। इस दिशा में कोई भारी सामान रखने से बचें।
गुरूवार को पैसे किसी को न दें
ऐसा बताया गया है कि गुरु धन का कारक ग्रह है और जिसपर पर गुरु की कृपा होती है उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। गुरूवार के दिन किसी को पैसे देने से बचना चाहिए।
सलाह
यह लेख सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए वास्तु एक्सपर्ट की सलाह लें।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com से