वास्तु टिप्स- घर की एंट्रेस पर लगाएं पौधे
Smriti Kiran
www.herzindagi.com
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाना शुभ माना जाता है। बस ध्यान रखने वाली बात ये है कि इन पौधों को किस दिशा में लगाना है।
आइए जानें कुछ पौधों को बारे में और उनके रखरखाव के बारे में, जिनसे घर में सुख-शांति और समृद्धि आएगी।
शमी प्लांट
शमी प्लांट को घर के बाहर इस तरह लगाएं कि जब आप बाहर जाएं तो ये आपके दाएं हाथ की तरफ हो। वास्तु के अनुसार इससे धन संबंधी दिक्कतें नहीं आती हैं।
छत पर शमी प्लांट
अगर घर के बाहर जगह नहीं है तो इस प्लांट को आप छत पर भी लगा सकते हैं। छत पर इसे दक्षिण दिशा में रखें और यदि इस दिशा में धूप सही से नहीं आती है तो पूर्व दिशा या ईशान कोण में रख सकते हैं।
दक्षिण-पश्चिम में लगाएं
बड़े पौधे और झाड़ीदार पेड़ घर के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में होने चाहिए। इससे जीवन में स्थिरता और सफलता आती है।
साउथ दिशा
साउथ फेसिंग और वेस्ट दिशाओं में पौधे रखते वक्त ध्यान रखें। दक्षिण दिशा की एंट्रेंस में रेड पॉट में पौधे रखना शुभ माना जाता है।
लंबे पौधे न लगाएं
यह ध्यान रखना जरूरी है कि अपने घर के मुख्य द्वार पर कभी भी लंबे या बड़े पौधे न लगाएं, क्योंकि यह घर में आने वाली एनर्जी को ब्लॉक कर देते हैं।
नॉर्थ एंट्रेंस में लगाएं पौधे
घर के नॉर्थ की एंट्रेंस में पौधे लगाना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही ईस्ट की एंट्रेंस पर भी पौधे लगाना अच्छा माना जाता है।
ऐसे प्लांट्स घर में न लगाएं
कुछ पेड़ घर की बाउंड्री से दूर होना चाहिए। जैसे- पीपल के पेड़, सेक्रेड व बरगद के पेड़। ये पेड़ मंदिर की तरह पूजा स्थलों के पास ही शुभ होते हैं।
ऐसे प्लांट्स न लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो पेड़ कीड़े, सांप और उल्लू को आकर्षित करते हैं, उन्हें घर के आसपास नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ये बुरी आत्माओं को आकर्षित करते हैं।
वॉशरूम में प्लांट्स
कहते हैं, वॉशरूम में नेगेटिव एनर्जी होती हैं, इसलिए वहां कुछ खास प्लांट्स ही रखना शुभ होगा। खासकर की स्पाइडर प्लांट्स, इसमें नेगेटिव एनर्जी को सोखने की क्षमता होती है।
स्टडी टेबल पर न रखें प्लांट्स
वर्क और स्टडी टेबल के ऊपर प्लांट्स नहीं रखने चाहिए। इसकी वजह यह है कि कुछ पौधे नेगेटिव एनर्जी को अब्जॉर्ब करते हैं। मनी प्लांट भी स्टडी टेबल पर रखने से बचें।
सलाह लें
प्लांट्स को किस तरह से घर में रखना चाहिए, इस आर्टिकल से आपको थोड़ा आइडिया जरूर मिला होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप वास्तु एक्सपर्ट की सलाह लें।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक व शेयर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com से।