घर में कराएंगे ये रंग, पाएंगे धन


Megha Jain
2023-02-12,06:57 IST
www.herzindagi.com

    घर में सुख-शांति, समृद्धि सभी लोग बनाकर रखना चाहते हैं। लेकिन, कई बार किन्हीं वास्तु दोष के कारण ये नहीं बन पाती। इसकी वजह से घर के सदस्यों को हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। इसके लिए सिर्फ सही दिशा का होना जरूरी नहीं है बल्कि, घर में करवाए गए रंगों का भी बहुत असर पड़ता है। तो, चलिए वास्तु एक्सपर्ट नरेश सिंगल से जानते हैं कि घर में खुशियां कैसे कायम रहेंगी -

व्हाइट कलर

    व्हाइट कलर सरल, स्पष्ट और सीधा होता है। इससे नेगेटिव एनर्जी नहीं फैलती। ये मन के लिए काफी सुखदायक होता है।

हरा रंग

    ये भी एक पॉजिटिव कलर है। इसे बेडरूम में कराया जा सकता है। ये रंग ज्ञान का प्रतीक होता है। इसलिए, ये बच्चों के बेडरूम के लिए अच्छा होता है।

लाल रंग

    ये रंग गर्मजोशी और प्रेम का प्रतीक होता है। इसे घर में कराने से बहुत फायदे हो सकते हैं। शादी-शुदा लोगों को घर में हल्का लाल रंग कराना चाहिए।

गुलाबी रंग

    गुलाबी रंग कराना से न सिर्फ पार्टनर के साथ रिश्ता गहरा होता है। बल्कि, ये कई तरह की समस्याओं को भी आपसे दूर रखता है।

बैंगनी रंग

    बेडरूम को देखने में अट्रैक्टिव बनाने के लिए वास्तु के हिसाब से भी रंग कराना जरूरी होता है। बैंगनी रंग शांति और अच्छे सपनों के साथ बेहतर नींद लेने में मदद करता है।

नीला रंग

    घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में नीला रंग इस्तेमाल करना चाहिए। इस दिशा का स्वामी राहू होता है। इस दिशा में आप बेज रंग का इस्तेमाल भी कर सकते है।

पीला रंग

    वास्तु के अनुरूप उत्तर-पूर्व दिशा का स्वामी बृहस्पति होता है। इसलिए, यहां पीला रंग होना चाहिए। ये रंग शुभ फल प्रदान करता है।

    अगर आप भी घर में सुख-शांति, समृद्धि के साथ धन पाना चाहते हैं तो, इन रंगों को घर में जरूर कराएं। इन आसान टिप्स से आप उसे घर पर ही धो सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com