बेडरूम के ये वास्तु टिप्स अपनाएं, सुखी जीवन पाएं
Megha Jain
2023-01-03,15:50 IST
www.herzindagi.com
वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी हर चीज का एक खास महत्व होता है। ऐसा ही महत्व बेड रूम का भी है। बेड रूम बनाने से जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता आती है। चलिए, माय पंडित के फाउंडर, सीईओ कल्पेश शाह एंड टीम ऑफ एस्ट्रोलॉजर से बेडरूम से जुड़ वास्तु नियम जानते हैं -
बेडरूम पेंटिंग
बेडरूम में लगी हुई पेंटिंग या मूर्तियां मूड पर असर डालती है। इसलिए, कमरे में शानदार, खूबसूरत पेंटिंग या दीवार पर टांगना फायदेमंद माना जाता है।
बेड की दिशा
वास्तु के अनुसार, बिस्तर उत्तर की ओर नहीं होना चाहिए। इससे आप परेशान और तनाव महसूस कर सकते हैं। बेड लगाते वक्त दिशा का ध्यान रखें।
इस दिशा में सोएं
वास्तु में दक्षिण या पूर्व दिशा में सिर करके सोना शुभ माना जाता है। इस दिशा के अनुसार रात को अच्छी नींद आती है और सुखी जीवन प्राप्त होता है।
बेडरूम का शीशा
वास्तु के अनुसार, बेडरूम में लगा शीशा अहम भूमिका निभाता है। ऐसा माना जाता है कि दर्पण को जमीन से चार से पांच फीट ऊपर रखा जाना चाहिए।
क्रिस्टल सारस क्रेन
बेडरूम में क्रिस्टल सारस क्रेन का एक पेयर जरूर रखें। ये पक्षी जीवन-भर वैवाहिक निष्ठा का प्रतीक हैं और पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने में मदद करता है।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को कम इस्तेमाल करें क्योंकि ये आपके तनाव का कारण बन सकते हैं।
बेडरूम कलर
बेडरूम में रंग एक अहम भूमिका निभाते हैं। बेडरूम में अच्छी वाइब्स लाने के लिए लाइट पिंक, ग्रे, ब्लू, ब्राउन, ग्रीन जैसे लाइक कलर्स पॉजिटिविटी लाते हैं।
आप भी बेडरूम से जुड़े इन वास्तु नियमों का पालन जरूर करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।