वास्तु के अनुसार घर की सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए चीजों को सही दिशा में रखना चाहिए। घर की शांति बनाए रखने के लिए फ्रिज का भी सही स्थान पर होना अच्छा माना जाता है। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है और वातावरण शांत रहता है। आइए, जानते हैं जाने माने पंडित, एस्ट्रोलॉजी, कर्मकांड,पितृदोष और वास्तु विशेषज्ञ प्रशांत मिश्रा से इस बारे में-
किस दिशा में रखें फ्रिज
फ्रिज को घर की उत्तर पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा में फ्रिज का होना काफी शुभ माना जाता है। क्योंकि इस दिशा में अग्नि का वास माना जाता है।
गलत दिशा में फ्रिज का होना
वास्तु के अनुसार फ्रिज में अन्न और पानी को रखा जाता है, इस वजह से इसे गलत स्थान पर नहीं रखना चाहिए। इससे घर में अन्न की हानि हो सकती है।
इस दिशा में खोलें दरवाजा
माना जाता है कि फ्रिज का दरवाजा हमेशा पूर्व दिशा को ओर खुलना चाहिए। इससे घर में कभी भी अन्न और धन की हानि नहीं होती है।
सकारात्मकता बनी रहती है
सही दिशा में फ्रिज को रखना वास्तु के अनुसार शुभ फल लेकर आता है। इससे घर में सकारात्मक एनर्जी बनी रहती है और शांतिपूर्ण माहौल रहता है।
इस दिशा में न रखें फ्रिज
फ्रिज को भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और अन्न की कमी होने लगती है।
फ्रिज में क्या न रखें
वास्तु के अनुसार फ्रिज में दवाइयां और वासी खाना नहीं रखना चाहिए। इससे घर में बीमारियों का वास होता है और धन की हानि हो सकती है।
फ्रिज को ज्यादा न भरें
कई लोग फ्रिज में बहुत सारा सामान रख देते हैं। इस तरह फ्रिज को ज्यादा भरा हुआ रखना व्यर्थ के खर्च को बढ़ावा देता है।
फ्रिज को सही दिशा में रखने से सुख समृद्धि बनी रहती है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।