वैलेंटाइन डे पर किसे मिलेगा सच्चा प्यार, जानें राशिफल
Samvida Tiwari
2023-02-13,13:13 IST
www.herzindagi.com
14 फरवरी को हर साल वैलेंटाइन डे यानी प्यार का दिन मनाया जाता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें इस साल आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा ये दिन।
मेष राशि
आपके लिए वैलेंटाइन डे मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। आप एक सरप्राइज आउटिंग की योजना बना सकते हैं। आपको इस बार अपने लिए अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है।
वृषभ राशि
इस साल आपके लिए एक शानदार वेलेंटाइन डे राहेगा। आपको इस साल सच्चा प्यार मिल सकता और खूबसूरत तोहफा मिलने के योग हैं।
मिथुन राशि
आप अपने साथी को शब्दों और इशारों से खुश कर सकते हैं। आप इस साल दूसरों पर जादू बिखेरेंगे और इस वैलेंटाइन डे पर आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की संभावना है।
कर्क राशि
आप परियों की कहानी वाले रोमांस, उपहार कार्ड, टेडी में विश्वास करते हैं और आपको ये सब पसंद है। इस वैलेंटाइन डे पर प्यार और दोस्ती का बंधन मजबूत होगा। अतीत की सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग अपनी वफादारी और प्यार के लिए जाने जाते हैं और इस वैलेंटाइन डे में आपके लिए प्यार के इज़हार का समय है। अपनी भावनाओं को समझदारी से व्यक्त करें और अपनों को समय दें।
कन्या राशि
इस वैलेंटाइन डे में आपको अपना खोया हुआ प्यार वापस मिलने की प्रबल संभावना है। कन्या राशि के जातकों के लिए 14 फरवरी का दिन बेहद खास रहने वाला है।
तुला राशि
आपके लिए 14 फरवरी प्यार और रोमांस के लिए खास रहेगा। अपने पार्टनर को खुश करने और उसके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि
इस साल का वैलेंटाइन डे आपके लिए बहुत ख़ास है। आप किसी पुराने रिश्ते को भुलाकर नए रिश्ते में जुड़ सकते हैं जो आपके जीवन के लिए बहुत अच्छा होगा।
धनु राशि
आप अपने प्रियजनों के साथ एक सार्थक और अच्छा समय बिताएंगे और फिर प्यार जताने और उपहार देने में लिप्त होंगे। आप इस वैलेंटाइन वीक में परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मकर राशि
आपके लिए प्यार एक निजी भावना है जिसे केवल प्रियजनों के साथ साझा किया जाना चाहिए। आपके लिए यह वैलेंटाइन डे लकी है क्योंकि आपको सच्चा प्यार मिलेगा।
कुंभ राशि
आप अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त नहीं करते हैं। आप प्यार और रोमांस को एक दिन तक सीमित रखने के बजाय पूरे साल मनाते हैं। इस वैलेंटाइन भाग्य आपका साथ देगा और सच्चा प्यार मिलने की संभावना है।
मीन राशि
जल राशि होने की वजह से आपका दिल सबसे बड़ा है। आप जीवन को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाना पसंद करेंगे। आपके लिए वैलेंटाइन डे प्रेम और रोमांस के लिए असाधारण रूप से अनुकूल रहेगा।
आप भी अपनी राशि के अनुसार वैलेंटाइन डे का राशिफल जान सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें और ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindahi.com