इन सेलेब्स को YRKKH के सेट पर हुआ प्यार


Megha Jain
2023-03-13,14:40 IST
www.herzindagi.com

    स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है साल 2009 में शुरू हुआ था। ये सीरियल आज भी उतनी ही टीआरपी ले रहा है जितनी की पहले लेता था। इस सीरियल ने जहां किसी को फेम तो किसी को नेम दिया। वहीं कई सेलिब्रिटीज को उनका प्यार भी दिया। आज हम आपको इस सेट पर बने कपल्स के बारे में बताएंगे -

हिना खान-रॉकी

    शो की लीड एक्ट्रेस अक्षरा उर्फ हिना खान को भी सेट पर ही सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर रॉकी से प्यार हो गया था। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और साथ हैं।

कांची सिंह-रोहन मेहरा

    कांची और रोहन शो में भाई-बहन बने थे। लेकिन, दोनों के सीरियस रिलेशनशिप की खबरें सबको पता थीं। रोहन ने कांची से शादी की बात भी की थी।

मोहेना सिंह-ऋषि देव

    शो के नक्ष और कीर्ति भी ऑफ-स्क्रीन एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मोहेना सिंह और ऋषि शो में पति-पत्नी का रोल निभा रहे थे।

प्रियंका उधवानी-अंशुल पांडे

    शो के दूसरे कपल प्रियंका और अंशुभ भी शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे। इन दोनों ने शो में नमन और करिश्मा का किरदार निभाया था।

लता सबरवाल-संजीव सेठ

    शो की अक्षरा के माता पिता राजश्री और विषंभर माहेश्वरी ने शो के दौरान ही एक-दूसरे से शादी कर ली थी। दोनों साथ में बेहद ही अच्छे लगते हैं।

शिवांगी जोशी-मोहसिन खान

    शो के नायरा और कार्तिक की भी ऑफ स्क्रीन एक-दूसरे को डेट करने की काफी खबरें रही हैं। दोनों कपल ऑन-स्क्रीन तो अच्छे लगते ही थे, ऑफ-स्क्रीन भी बेहद प्यारे लगते हैं।

प्रणाली राठौड़-हर्षद चोपड़ा

    शो के लीड एक्टर्स अक्षरा और अभिमन्यू की भी ऑफ-स्क्रीन डेटिंग की काफी खबरें हैं। दोनों साथ में काफी समय गुजारते हैं। हालांकि, दोनों इस बात को नकार देते हैं।

    बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।