लखनऊ शहर की हैं ये टीवी हसीनाएं


Smriti Kiran
2023-02-06,17:03 IST
www.herzindagi.com

    एक्टिंग की दुनिया में अपना हाथ आजमाने भारत के कोने-कोने से लोग मुंबई जाते हैं। इसी सिलसलें में आज हम जानेंगे यूपी के लखनऊ शहर से ताल्लुक रखने वाली कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में-

सुमोना चक्रवर्ती

    कपिल शर्मा शो में कपिल की ऑनस्क्रिन वाइफ का रोल करने वाली और सबको हंसाने वाली सुमोना चक्रवर्ती उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर से हैं।

आहाना कुमरा

    आहाना कुमरा फेमस टीवी एक्ट्रेस हैं। इन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। आपको बता दें कि आहाना भी लखनऊ से हैं।

उर्फी जावेद

    अपनी अतरंगी फोटो से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद टीवी के कई सीरियल में काम कर चुकी हैं, जैसे- चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, साथ फेरों की हेरा फेरी, बेपनाह आदि।

सोनिया सिंह

    स्टार वन' के सबसे लोकप्रिय शो दिल मिल गए में डॉ॰ कीर्ति मेहरा के रोल में काम करने वाली अभिनेत्री सोनिया सिंह लखनऊ शहर से ताल्लुक रखती हैं।

लता सभरवाल

    ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अक्षरा की मां का रोल करने वाली एक्ट्रेस लता सभरवाल भी लखनऊ शहर की हैं।

पंखुरी अवस्थी

    टीवी सीरियल रजिया सुल्तान और सूर्यपुत्र कर्ण में अपने रोल से सबको रिझाने वाली एक्ट्रेस पंखुरी अवस्थी यूपी राज्य के लखनऊ शहर से हैं।

अदिति देव शर्मा

    टीवी धारावाहिक सिलसिला, कथा आदि में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस अदिति देव शर्मा भी यूपी के लखनऊ शहर की हैं।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए पढ़ती रहें herzindagi.com