तुलसी के वास्तु उपाय घर में समृद्धि लाएं


Samvida Tiwari
2023-01-25,16:57 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है और इसे घर में लगाने से सुख समृद्धि बनी रहती है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया से जानें खुशहाली के लिए तुलसी के कुछ वास्तु उपायों के बारे में।

इस स्थान पर लगाएं

    यदि आप तुलसी का पौधा घर के आंगन या घर की छत में लगाती हैं तो ये समृद्धि का कारक बनता है। इसे कभी भी घर के बाहर न लगाएं।

तुलसी के लिए सही दिशा

    तुलसी के पौधे को घर के पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में लगाएं। इस पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में न लगाएं। यह यम की दिशा मानी जाती है।

साफ़ जगह पर रखें

    कभी भी तुलसी के पौधे के पास गंदगी न रखें। जूते-चप्पल आदि से दूर रखें और इसकी सफाई का ध्यान रखें। इससे घर की समृद्धि बनी रहती है।

किस दिन लगाएं तुलसी

    तुलसी का पौधा घर में गुरुवार के दिन लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इस दिन ये पौधा लगाने से माता लक्ष्मी का वास होता है और आर्थिक स्थिति ठीक रहती है।

इस दिन न करें स्पर्श

    तुलसी के पौधे का स्पर्श रविवार और एकादशी तिथि में नहीं करना चाहिए। इन दिनों में तुलसी में जल देना भी वर्जित होता है।

तुलसी के पौधे की संख्या

    यदि आप घर में तुलसी के एक से ज्यादा पौधे लगा रही हैं तो इन्हें विषम संख्याओं में लगाएं जैसे 3,5 या 7 तुलसी के पौधे घर के लिए शुभ हैं।

कौन सी तुलसी है शुभ

    यदि आप घर में रामा या श्यामा तुलसी लगाती हैं तो यह आपके घर के लिए शुभ हैं। इनमें से भी रामा तुलसी लगाने का विशेष महत्व है।

तुलसी की नियमित पूजा

    घर में तुलसी रखने के नियमों में से एक प्रमुख है इसकी पूजा। यदि आप तुलसी की रोज पूजा और आरती करती हैं तो भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

    अगर आप भी घर में तुलसी के पौधे के लिए वास्तु के इन नियमों का पालन करेंगी तो आपके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें और ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindahi.com