राखी सावंत से जुड़े इन विवादों को जानती हैं आप
Manisha Verma
2023-01-24,17:35 IST
www.herzindagi.com
राखी सावंत का नाम आए और कंट्रोवर्सी न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। राखी और विवादों का हमेशा से ही गहरा नाता रहा है। ऐसे में आज हम आपको राखी से जुड़े कुछ बड़े विवादों के बारें में बताने वाले हैं।
टूटी थी एनआरआई से सगाई
राखी सांवत ने सालों पहले इलेश परुजनवाला संग सगाई रचाई थी। वहीं कुछ महीनों बाद ही राखी ने यह खुलासा किया था कि उन्होनें पैसों के लिए की इस शख्स से सगाई की थी।
जब मीका ने राखी को जबरन किया था किस
साल 2006 में मीका ने राखी सावंत को अपनी बर्थडे पार्टी में जबरदस्ती किस कर लिया था। इसके बाद काफी बड़ा बवाल हुआ था।
पूर्व पति रितेश से टूटी शादी
राखी ने साल 2019 में सीक्रेट तरीके से शादी रचाई थी। वहीं 'बिग बॉस 15' से बाहर आने के बाद दोनों एक- दूसरे से अलग हो गए।
दीपक कलाल संग शादी का एलान
राखी सावंत ने साल 2018 में दीपक कलाल के साथ शादी करने का ऐलान किया था। इसके बावजूद भी राखी ने शादी नही रचाई इसे पब्लिसिटी स्टंट के लिए किया था।
शर्लिन चोपड़ा राखी की लड़ाई
मीटू को लेकर शर्लिन चोपड़ा और राखी की लड़ाई काफी बड़ी हो गई थी।इस दौरान राखी सावंत ने साजिद खान का सपोर्ट किया और शर्लिन पर घिनौने आरोप लगाए।
आदिल ने शादी से किया इंकार
हाल ही में राखी ने बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी संग निकाह किया था। वही निकाह की फोटो वायरल होने के बाद भी आदिल शादी को स्वीकार नही कर रहे थे।
जैस्मीन और राखी की लड़ाई
जैस्मीन और राखी के बीच हुई गंदी जंग। दोनों की लड़ाई बिग-बास के घर में हुई थी।
राखी से जुड़ी इन विवादों को शायद ही आप जानते होगें। आप स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें और ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com