परफ्यूम को स्टोर करने के टिप्स


Megha Jain
2023-02-15,15:38 IST
www.herzindagi.com

    परफ्यूम की खुशबू सभी को पसंद आती है। लेकिन, कई बार इसकी खुशबू वैसी नहीं आ पाती जैसी हमें चाहिए। वो इसलिए, क्योंकि इसे स्टोर करने का एक सही तरीका होता है। अगर उसे ठीक तरह से स्टोर न किया जाए तो, उसकी खुशबू जाने लगती है। इसलिए, आज हम आपको परफ्यूम स्टोर करने के सही तरीके के बारे में बताएंगे जिससे इसकी खुशबू लंबे समय तक बरकरार रहेगी -

टेम्परेचर का रखें ध्यान

    परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए इसके तापमान का ध्यान रखें। परफ्यूम स्टोर करने के लिए 60 डिग्री तक का टेम्परेचर बेस्ट माना जाता है।

न खोलें परफ्यूम

    परफ्यूम काफी सेंसिटिव चीज होती है. उसका छक्कन खोलते ही उसमें ऑक्सीजन चली जाती है। इसलिए, परफ्यूम को पहले से खोलकर नहीं रखना चाहिए।

बोतल को न हिलाएं

    परफ्यूम की बोतल को हिलाकर इसका इस्तेमाल न करें। परफ्यूम की बोतल हिलाने से इसमें बुलबुले बनते हैं, जिससे इसकी खुशबू कम हो सकती है।

बॉक्स में रखें

    परफ्यूम को इस्तेमाल करने के बाद ओरिजनल बॉक्स में ही रखें। परफ्यूम के बॉक्स को बनाया ही इस तरह जाता है, ताकि इसकी खुशबू लंबे समय तक बरकरार रहे।

अंधेरे में रखें

    परफ्यूम को बाहर या गीली जगह पर रखने से उसकी फ्रेगनेंन्स खत्म हो जाती है। इसलिए, उसे हमेशा अंधेरे और सूखे स्थान पर ही रखें।

कैप लगाकर रखें

    कई बार जल्दबाजी में परफ्यूम की बोटल का कैप सही से बंद नहीं हो पाता। इस वजह से परफ्यूम का वाष्पन होना शुरु हो जाता है। इस वजह से इसकी खुशबू लंबे समय तक बरकरार नहीं रेहती है।

बदलता हुआ रंग न करें नजरअंदाज

    परफ्यूम का रंग समय के साथ गहरा होने लगता है। सिंथेटिक परफ्यूम का रंग बदलने से वो खराब होने लगता है। इसलिए रंग बदलने के बाद परफ्यूम का इस्तेमाल न करें।

    अगर आप भी परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक बरकरार रखना चाहते हैं तो, इन टिप्स को फॉलो करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com