वॉश बेसिन पर लगे साबुन के दाग हटाने के टिप्स


Hema Pant
2023-02-10,18:46 IST
www.herzindagi.com

    बाथरूम में टॉयलेट पॉट के बाद वॉश बेसिन सबसे ज्यादा गंदा होता है। खासतौर पर बेसिन पर साबुन का दाग लग जाता है। इसका कारण हार्ड वाटर है। क्या आपके भी वॉश बेसिन पर साबुन के दाग लगे हैं? महंगे क्लीनर के इस्तेमाल के बाद भी यह दाग हट नहीं रहे तो इस बार आपको कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए। चलिए जानते हैं वॉश बेसिन पर लगे दाग को साफ करने का तरीका।

नींबू और बेकिंग सोडा

    आप बेकिंग सोडा और नींबू से वॉश बेसिन पर लगे दाग को साफ कर सकती हैं। वॉश बेसिन में बेकिंग सोडा छिड़के, फिर नींबू से अच्छे से रगड़ लें। पानी से वॉश बेसिन को साफ करें और देखें कमाल।

डिश डिटर्जेंट

    एक बोतल में विनेगर, पानी और डिश डिटर्जेंट मिलाएं। अब वॉश बेसिन पर इसे पेस्ट को छिड़कें और 10-15 मिनट बाद स्क्रब ब्रश से साफ करें।

बेकिंग सोडा और विनेगर

    वॉश बेसिन पर लगे साबु नके दाग को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और विनेगर का पेस्ट काम आएगा। दोनों का पेस्ट बनाएं और इसे वॉश बेसिन पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद इसे साफ कर लें।

इन बातों का रखें ध्यान

    अक्सर लोग साबुन का इस्तेमाल करने के बाद इसे वॉश बेसिन पर ही गंदा छोड़ देते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे वॉश बेसिन गंदा हो जाएगा।

साबुनदानी को करें साफ

    साबुन के साथ-साथ साबुनदानी को भी साफ करें, क्योंकि साबुनदानी पर जमा साबुन गंदगी का कारण बन सकता है। इसलिए आपको इसे भी साफ रखना चाहिए।

लिक्विड सोप का करें इस्तेमाल

    हैंड वॉश करने के लिए साबुन की जगह लिक्विड सोप का इस्तेमाल करें। साबुन में टैल्क और फैटी एसिड होते हैं, जो गंदगी का कारण बनते हैं।

डिसइंफेक्ट करें

    वॉश बेसिन को डिसइंफेक्ट भी करें। इससे इस पर जमे बैक्टीरिया मर जाएंगे। आपको बाजार में आसानी से डिसइंफेक्टेंट स्प्रे मिल जाएंगे।

    अगर आपके भी वॉश बेसिन पर साबुन के दाग लगे हैं तो इन चीजों से साफ करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और कमेंट करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com से।