ननद-भाभी का रिश्ता ऐसे बनेगा Perfect


Yashasvi Yadav
2023-01-27,16:33 IST
www.herzindagi.com

    शुरुआती दौर में ससुराल में सामंजस्य बनाने में बहुत मुश्किल होती है। शादी के बाद सभी के साथ एडजस्टमेंट करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अपनी ननद से रिश्ते सुधारना चाहती हैं तो बस इन टिप्स को फॉलो करें।

बेस्ट फ्रेंड बने

    ननद और भाभी एक-दूसरे की सबसे अच्छी दोस्त बन सकती हैं। अगर आप उन्हें ये फील कराएंगी कि आपका रिश्ता कितना खास है और आप उनकी दोस्त बनकर रहेंगी तो रिश्ता बेहतर बनेगा। आप दोनों शॉपिंग के लिए साथ जाएं। डिनर या कहीं बाहर घूमने भी जा सकती हैं।

खूब प्यार लूटाएं

    अच्छे काम के लिए जरूर तारीफ करें। समय-समय पर आपको भाभी या ननद को एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाना चाहिए। इससे आपकी बॉन्डिंग स्ट्रांग होगी और आपका रिश्ता रसगुल्ले और चाशनी जैसा बन जाएगा।

बातें करें शेयर

    अगर आप दोनों हर छोटी-छोटी परेशानी एक-दूसरे से शेयर करेंगी तो इससे प्रॉब्लम सुलझने में भी मदद होती है। आप जितना ज्यादा अपने मन की बात ननद को या भाभी को बताएंगी वह आपको उतना बेहतर समझ पाएंगी।

मदद करने से पीछे ना हटें

    देखिए एक घर में रहते समय कई बार ऐसा हो सकता है कि आपको या आपकी ननद को मदद की जरूरत पड़े। ऐसे समय में आपको आगे आना चाहिए। उसने ये कहा था, उसने ऐसा किया था वाली सोच थोड़ी देर के लिए छोड़कर उसकी मदद करें। ऐसा करने से यकीनन रिश्ता बेहतर होगा।  

गलतफहमियां करें दूर

    ननद-भाभी का रिश्ता बहुत ही प्यारा होता है। हालांकि लड़ाई-झगड़े तो हर रिश्ते में होते हैं। लेकिन जब ननद भाभी के बीच गलतफहमियां बढ़ती हैं, तो ये बड़ी दूरियों का कारण बन जाती हैं। इन मनमुटाव को दूर करना बहुत जरूरी होता है। इससे आपका रिश्ता बेहतर बनता है।

नुक्स ना निकालें

    आप और आपकी ननद दोनों में से कोई भी अगर ये काम करती है तो दिक्कत बढ़ेगी। छोटी-छोटी बात में ताना मारना या फिर किसी तरह से सामने वाले को नीचा दिखाना सही नहीं हो सकता है। आपको ये समझना होगा कि आप किसी नए घर में गई हैं और आपकी ननद के घर में कोई आया है तो एडजस्टमेंट दोनों तरफ से होगा।

समय निकालें

    अक्सर घर के कामों में लोग इतना व्यस्त हो जाते हैं कि सभी को समय नहीं दे पाते लेकिन आपको दिनभर में कुछ समय अपनी ननद या भाभी के लिए जरूर निकालना होगा। इससे आप एक दूसरे के बारे में अधिक जान पाएंगी और इससे आपका रिश्ता स्ट्रांग बनेगा।

    आपके और आपकी ननद या भाभी के साथ रिश्ते को सुधारने के लिए अगर जरूरत पड़े तो पति से भी बात की जा सकती है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।