धनतेरस पर खरीदें ये चीजें, होंगी बरकत
Smriti Kiran
2021-10-29,12:20 IST
www.herzindagi.com
धनतेरस को धनत्रयोदशी या धन्वंतरि त्रयोदशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार धन्वंतरि की पूजा की जाती है। कुछ खास चीजों को खरीदकर इस दिन आप मां लक्ष्मी का स्वागत कर सकती हैं।
धनतेरस को साल के सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इसलिए इस दिन लोग ऐसी चीजें खरीदना पसंद करते हैं, जो उनकी तरक्की में बरकत दे।
अगर आप सोच रहे हैं कि आपको इस दिन क्या खरीदना चाहिए तो हम आपको आज यहां कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खरीदना इन दिन शुभ होगा।
सोना-चांदी
इस दिन सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की परंपरा है। ये लक्ष्मी के प्रतीक हैं, इसलिए सोना-चांदी खरीदें। कुछ लोग सोने-चांदी के सिक्के खरीदते भी खरीदते हैं।
बर्तन
इस दिन पुराने बर्तनों को लोग बदलकर भी तांबे, पीतल, चांदी के नए बर्तन खरीदते हैं। पीतल के बर्तन लक्ष्मी और बृहस्पति के प्रतीक हैं और अगर सोना नहीं खरीद पा रहे हैं, तो पीतल के बर्तन जरूर खरीदें।
झाड़ू
घर को साफ-सुथरा रखने से सुख-समृद्धि आती है। इसलिए इस दिन खासतौर पर झाड़ू खरीदना चाहिए क्योंकि साफ-सुथरी जगह पर ही लक्ष्मी का भी वास होता है।
लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा
इस दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदना शुभ माना जाता है। आप मिट्टी, चांदी या सोने की मूर्ति खरीद सकते हैं। ये मूर्तियों को आप दिवाली के दिन पूजा भी कर सकते हैं।
धनिया
धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदने का रिवाज है। इसे दिवाली वाले दिन लक्ष्मी पूजा के समय माता को अर्पित करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पूरे साल सामान्य रहेगी।
खिलौने
इस दिन बच्चों के लिए खिलौने भी खरीदे जाते हैं। इससे बच्चों का मन खुश रहता है और इनके खुश रखने से घर में सकारात्मक माहौल बनता है।
गोमती चक्र
धनतेरस पर आप 11 गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं। यह बेहद शुभकारी होता है। यह परिजनों की सेहत और समृद्धि को बढ़ाता है। मान्यता है कि गोमती चक्र बच्चों की सुरक्षा भी करता है।
नये कपड़े
इस दिन दिवाली पर पहनने के लिए कई लोग नए कपड़े भी खरीदते हैं। आप चाहें तो ड्रेसेज भी खरीद सकते हैं।
नया खाता खोलें
धनतेरस पर आप नया बैंक अकाउंट खोल सकते हैं। यह कारोबारियों के लिए अहम दिन होता है। शाम को होने वाली लक्ष्मी पूजा कारोबार के लिए शुभ मानी जाती है।
क्यों मनाते हैं धनतेरस?
समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर भगवान धन्वंतरि हाथों में कलश लिए समुद्र में प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन को धनतेरस के रूप में मनाते हैं।
आप भी धनतेरस पर ये चीजें खरीदें और समृद्धि पाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरीज जानने के लिए क्लिक करें