भारत के इन मंदिरों में बैन है महिलाओं की एंट्री


Nikki Rai
2023-03-18,08:05 IST
www.herzindagi.com

    देश में कई मंदिर ऐसे हैं जो अपने अजीबोगरीब कारणों से कई बार चर्चा में रहे हैं। भारत में आज भी कई मंदिर ऐसे हैं, जहां महिलाओं की एंट्री बैन है। आइए जानें ऐसे ही मंदिरों के बारे में-

पटबौशी सतरा मंदिर

    असम के बारपेटा जिले में स्थित पटबौशी सतरा मंदिर में महिलाओं की एंट्री पर बैन है। साल 2010 में कुछ महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश किया था, लेकिन बाद में फिर से बैन लग गया।

कार्तिकेय का मंदिर

    राजस्थान के पुष्कर में भगवान कार्तिकेय का मंदिर में भी महिलाओं की एंट्री बैन है। कहा जाता है मंदिर में भगवान के ब्रह्मचारी स्वरूप की पूजा होती है, जिस कारण महिलाओं का प्रतिबंध है।

अनप्पा मंदिर

    कर्नाटक के मंगोलर में स्थित अनप्पा मंदिर में आज भी महिलाओं और बच्चों को जाने की मनाही है।

ऋषि ध्रूम आश्रम

    उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के ऋषि ध्रूम आश्रम व मंदिर प्रांगण में महिलाएं नहीं जा सकती हैं। आज के समय में ऐसे में हैरान करते हैं।

रनकपुर जैन मंदिर

    राजस्थान के पाली जिले में बने रनकपुर जैन मंदिर में मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के प्रवेश पर रोक है।

पद्मनाभस्वामी मंदिर

    केरल के इस प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर में महिलाएं पूजा तो कर सकती हैं, लेकिन गर्भ गृह के अंदर जाने पर रोक है।

कामख्या देवी

    पीरियड्स के दौरान महिलाओं को इस मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाता है। ये एक अजीब विडंबना है।

    क्या आप कभी इन मंदिरों में गई हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com