बिना धोए कंबल को साफ करने के हैक्स


Yashasvi Yadav
2023-01-19,12:50 IST
www.herzindagi.com

    भारी रजाई और कंबलों से गंध और धूल को दूर करने के लिए आप इन्हें घर पर आसानी से साफ कर सकती हैं। भारी कंबल और रजाई को साफ करने के लिए बस आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा और फिर इनसे बदबू आनी बंद हो जाएगी और यह आसानी से साफ भी हो जाएंगे।

गीले कपड़े से करें साफ

    आप भारी रजाई या कंबल को जल्दी से साफ करने के लिए गीले कपड़े को भी यूज कर सकती हैं। बस ध्यान रहे कि कपड़ा जरूरत से ज्यादा गिला ना हो क्योंकि पानी से रजाई खराब भी हो सकती है। आपको बस एक कपड़े को हल्का गिला करके पूरी रजाई पर सही से घुमाना है। इससे सारी धूल और मिट्टी साफ हो जाती है।

ब्रश का करें यूज

    कई बार कंबल पर साफ कवर होने पर भी उससे बदबू आती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप कंबल को पहले ब्रश से अच्छी तरह साफ करें और फिर इसे सही से झाड़ दें। इसके बाद लैवेंडर ऑयल का यूज करें। इससे बदबू गायब हो जाएगी।

कवर बदलें

    रजाई या कंबल को कम से कम चार पांच दिन की तेज धूप लगने के बाद उसके कवर को बदल दें और उनके ऊपर साफ-सुथरे नए कवर लगा दें। कुछ रजाई और कंबल के ऊपर कोई कवर नहीं होते हैं, ऐसे में गर्म पानी में डिटर्जेंट मिलाकर एक कॉटन के कपड़े से कंबल को साफ करके कुछ देर के लिए उसे सुखा दें।

स्पॉट क्लीनिंग

    कंबल पर अगर कहीं किसी प्रकार का दाग लगा हुआ दिखता है तो आप डिटर्जेंट को थोड़े से पानी में मिलाकर स्पॉट क्लीनिंग करके साफ कर दें। इससे कंबल से दाग को आसानी से निकाला जा सकता है।

बेकिंग सोडा छिड़के

    गहरे दागों को बेकिंग सोडा की मदद से हटाया जा सकता है। कंबल के दाग को टिशू से साफ करें। इसके बाद दाग पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें और 20-25 मिनट रखें। फिर गीले कपड़े से दाग को साफ करें। दाग ना हटे तो एक चम्मच विनेगर को एक कप गर्म पानी में मिलाएं और दाग पर लगाने के 15 मिनट बाद तक रखे रहें। इसके बाद फिर से गीले कपड़े से दाग को साफ करें।

स्प्रे का छिड़काव

    आप आधा कप डिटर्जेंट में आधा कप पानी मिलाएं और सप्रे बोतल में भरें। फिर स्प्रे को कंबल के दाग पर छिड़कें और टिशू पेपर से साफ करें। जब तक दाग साफ ना हो इस तरीके को दोहराते रहें। इसके बाद आप कंबल को धूप में सुखा दें।

धूप में रखें

    कंबल और रजाई साफ करने के लिए आपको सबसे पहले धूप में निकाल कर कुछ घंटे की तेज धूप लगानी चाहिए। कपड़ों को धूप लगाने से उनमें अजीब सी आने वाली बदबू और कीटाणु को खत्म किया जा सकता है। रजाई को इस्तेमाल करने से पहले भी आपको कम से कम 5 दिन के लिए इसे धूप में रखना चाहिए।

    इन तरीकों से कंबल और भारी रजाई आसानी से साफ हो जाएगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।