क्या सिर्फ 'कुबूल है' कहने पर निकाह हो जाता है?


Shadma Muskan
2023-02-17,13:49 IST
www.herzindagi.com

    मुस्लिम वेडिंग में जब निकाह होता है तो उस दौरान लड़का और लड़की तीन बार कुबूल है क्यों कहते हैं, आइए जानते हैं।

    शादी दो लोगों के बीच होने वाला एक पवित्र बंधन है, जिसे पूरे रीति- रिवाजों के साथ खत्म किया जाता है। हालांकि, भारत में शादी करने और इसे जुड़े रीति-रिवाज सबके अलग-अलग हैं जैसे- हिंदू धर्म में शादी सात फेरों के साथ खत्म की जाती है, वहीं मुस्लिम धर्म में निकाह किया जाता है।

निकाह के बाद हो जाती है शादी

    निकाह के दौरान लड़का और लड़की तीन बार 'कुबूल है' कहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि तीन बार कुबूल है क्यों कहा जाता है और क्या इसे कहने पर शादी पूरी हो जाती है, अगर नहीं तो आइए इस खास रस्म के बारे में जानते हैं।

क्या है निकाह?

    निकाह मुस्लिम वेडिंग का बेहद खूबसूरत हिस्सा है, जिसे एक प्रक्रिया है तहत किया जाता है। निकाह में दूल्हा और दुल्हन के बीच शरीयत के अनुसार तीन से चार लोगों में दोनों की अनुमति लेनी होती है यानि 'कुबूल है' कहना

निकाहनामा पर होते हैं दस्तखत

    कुबूल है कहने के बाद दोनों से एक रसीद पर दोनों के दस्तखत करवाए जाते हैं, जिसे निकाहनामा कहा जाता है। इसमें दुल्हा-दुल्हन के साथ पांच लोगों के भी दस्तखत करवाए जाते हैं, जिसे ग्वाह कहा जाता है।  

निकाह में 'कुबूल है' कहने का मतलब

    जब निकाह होता है तो सबसे पहले मौलाना या काजी दुल्हन से पूछते हैं कि क्या वह यह निकाह करना चाहती हैं और इस बात को लड़की से तीन बार पूछा जाता है। उसके बाद की मौलाना दूल्हे के पास जाते हैं और फिर दूल्हे की अनुमति लेते हैं।

'कुबूल है' कहने पर निकाह हो जाता है?

    कई लोगों को यह लगता है कि जब दो लोग यानि दूल्हा और दुल्हन 'कुबूल है' कहते हैं, तो उनके बीच निकाह हो जाता है। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि 'कुबूल है' कहना निकाह का सिर्फ हिस्सा है, जिसमें दोनों की अनुमति ली जाती है।

कुबूल नहीं है कहने पर क्या होता है?

    यह बात अलग है कि अगर दुल्हन निकाह के दौरान 'कुबूल नहीं है' कह देती है, तो निकाह वही रोक दिया जाता है और लड़की से पूछा जाता है क्या वह निकाह नहीं करना चाहती। अगर लड़की हां, कह देती है तो निकाह नहीं होता।

निकाह के बाद होती है दुल्हन रुखसत

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com