शादी से पहले दुल्हन क्यों लगाती है मेहंदी?
Megha Jain
2023-01-31,14:31 IST
www.herzindagi.com
शादी से पहले मेहंदी लगाने की रस्म बरसों से चली आ रही है। मेहंदी दुल्हन के सोलह श्रृंगार का हिस्सा है। लेकिन, क्या कभी आपने इस बात पर गौर किया है कि आखिर शादी से पहले दुल्हन के हाथ पर मेहंदी क्यों लगाई जाती है? चलिए, हमारे एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर आचार्य संतोष तिवारी से जानते हैं शादी से पहले लगाने का महत्व -
मेहंदी का इतिहास
मेहंदी शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द 'मेंढिका' से हुई है जिसका मतलब मेहंदी का पौधा होता है। इसका उपयोग वैदिक काल से होता आ रहा है।
पारंपरिक रिवाज है मेहंदी लगाना
शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को मेहंदी लगाना भारतीय परंपरा है। इस परंपरा को मेहंदी की रस्म कहा जाता है जिसमें दोनों के हाथों पर मेहंदी लगती है।
क्यों लगाई जाती है मेहंदी?
मेहंदी को सौभाग्य की निशानी माना जाता है। ये होने वाली दुल्हन और उसकी सास के बीच प्रेम को दर्शाता है। मेहंदी का रंग कपल के बीच के प्रेम का प्रतिनिधित्व करता है।
मेहंदी के लाभ
मेहंदी लगाना सिर्फ भारतीय परंपरा को ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी जाना जाता है। चलिए, इसके फायदे जान लें।
स्ट्रेस करे दूर
मेहंदी लगाने से बॉडी और स्ट्रेस से घिरी नसें शांत होती हैं। इसके साथ ही मेहंदी से शरीर और दिमाग को आराम और शांति महसूस होती है।
हीलिंग गुण
मेहंदी को चोट या खरोंच पर लगाने से उसकी जलन और दर्द कम हो जाता है। इसके साथ ही घाव भरने में मेहंदी बहुत मदद करती है।
दूल्हा-दुलह्न के बीच बढ़ता है प्यार
मेहंदी का रंग और सुगंध कामोत्तेजक के रूप में काम करता है जो जोड़े के बीच प्यार को बढ़ाता है। इसलिए, इसे लगाया जाता है।
अगर आप भी शादी से पहले लगने वाली मेहंदी का महत्व नहीं जानते तो, यहां जान लें साथ ही मेहंदी लगाने के लाभ भी जान लें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com