शर्मीली लड़कियां ऐसे बनें कॉन्फिडेंट


Ravi Kumar Gupta
2022-01-26,19:14 IST
www.herzindagi.com

    शर्मीली लड़कियां खुलकर अपनी बात कह नहीं पातीं। इसलिए हम यहां पर उन्हें कॉन्फिडेंट लेवल बढ़ाने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं-

खुलकर बात करना जरूरी

    डेट पर जाना हो या किसी से मिलना-जुलना हो, इस दौरान खुलकर बात करने से बात बनती है। इसलिए शर्मीली लड़कियों को ये टिप्स आजमाने चाहिए।

खुद पर करें यकीन

    शर्मीलापन एक स्वभाव है। इसके कारण अपने ऊपर यकीन करना ना छोड़ें। आप खुद पर भरोसा करके आगे बढ़ें।

प्लानिंग करें

    बात करने से पहले कुछ बातों की पहले से प्लानिंग कर लें। इससे आप अपनी पूरी बात अच्छी तरह रख पाएंगी।

रूके नहीं

    शर्मीले स्वभाव के लोग अपनी बात आधी करके रूक जाते हैं। अगली बात बोलने के लिए संकोच ना करें और खुद को आगे बढ़ने दें।

आवाज में हो दम

    एकदम स्लो बोलने से सामने वाले तक बात पूरी तरह नहीं पहुंचेगी। इसलिए अपनी बात को अच्छी वॉयस के साथ कहें।

लंबी बात ना करें

    एकाएक लंबी बात करने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए छोटे वाक्यों के साथ आप बातचीत की शुरुआत करें।

बोलकर पढ़ें बुक्स

    किताबों को मन में पढ़ने की बजाय अपने कमरे में बोलकर पढ़ें। इससे भी बोलने की प्रैक्टिस होगी।

गाना गाएं

    शर्मीले स्वभाव के लोग बातचीत कर भी लें तो गाना नहीं गा पाते। लेकिन आप इस काम को अपने कमरे से शुरू कर दें और दोस्तों को भी सुनाएं।

महिला लेखकों को पढ़ें-सुनें

    महिला लेखकों, स्टैंडअप कॉमेडियन्स को पढ़ें-सुनें और उनके जरिए खुद को इंस्पायर करें। इससे आपको बोलने की हिम्मत मिलेगी।

खुद को दें शाबाशी

    भले ही आपकी कोई तारीफ ना करे लेकिन अगर आप किसी दिन अच्छा काम करती हैं, तो अपनी प्रोग्रेस को देखकर खुद को शाबाशी दें।

बेस्ट फ्रेंड की लें मदद

    आप अपने बोलने की प्रैक्टिस बेस्ट फ्रेंड के साथ करें। वो आपको अच्छी तरह गाइड कर सकती है।

खुद करें शॉपिंग

    शर्मीली लड़कियों को अपनी शॉपिंग करने खुद जाना चाहिए। ऐसा करें देखिए किस तरह से आपके अंदर हिम्मत आती है।

    शर्मीली लड़कियां इन टिप्स की मदद से अपने कॉन्फिडेंट लेवल को बढ़ा सकती है। इससे उनको काफी फायदा हो सकता है। ऐसी स्टोरी के लिए पढ़ते रहें herzindagi.com