Kundali Bhagya की 'प्रीता' हैं इतनी पढ़ी-लिखी


Megha Jain
2023-02-20,15:23 IST
www.herzindagi.com

श्रद्धा की स्कूलिंग

    श्रद्धा ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली से की है। उन्होंने हंस राज मॉडल स्कूल के बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में पढ़ाई की।

ये हैं शौक

    श्रद्धा को एक्टिंग के अलावा तरह-तरह की किताबें पढ़ने के साथ खाली समय में फोटोग्राफी को वक्त देना काफी पसंद हैं।

श्रद्धा की पोस्टग्रेजुएशन

    श्रद्धा ने पोस्टग्रेजुएशन मुंबई से किया है। टैलेंटिड एक्ट्रेस के पास मुंबई विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री भी है।

एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम

    श्रद्धा आर्या ने अपना एक्टिंग करियर 2006 में शुरु किया था। उस समय वे 19 साल की थीं। वे आज बहुत ही सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं।

इन फिल्मों में किया काम

    एक्ट्रेस ने तमिल भाषा की मूवी कालवनीं कढ़ली में काम किया। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'निशब्द' में भी काम किया था।

इन शोज में किया काम

    इससे पहले वे 2004 में ज़ी टीवी के टैलेंट शो, इंडियाज़ बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज में भी शामिल हुई थीं, जहां वह पहली रनर अप थीं।

इन टीवी शोज को करती हैं पसंद

    श्रद्धा को अपने शो के अलावा 'भाबीजी घर पर हैं', 'गेम ऑफ थ्रोन्स', 'स्ट्रेंजर थिंग्स' और 'द बिग बैंग थ्योरी' देखना पसंद हैं।