सपने में शादी और बारात दिखना शुभ या अशुभ?


Nikki Rai
2023-03-14,14:44 IST
www.herzindagi.com

    अक्सर सपने में कई ऐसी चीजें दिख जाती हैं, जो सोचने पर मजबूर कर देती हैं। सपने में हम जो भी देखते हैं वह हमारे भविष्य के बारे में इशारा करते हैं। आइए जानें सपने में शादी का दिखना क्या संकेत हैं-

एक्सपर्ट की राय

    शादी का सपना दिखने का अर्थ विस्तार से जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ.आरती दहिया जी से-

शुभ संकेत

    अगर कोई कुंवारी लड़की सपने में अपनी शादी होती हुई देखती है और जयमाल के साथ फेरे देखती है तो यह शुभ संकेत हो सकता है। ये आपके कुछ बिगड़े काम बनने के संकेत हैं।

अपनी बारात देखना

    खुद की बारात देखना ज्योतिषीय दृष्टि कोण से अशुभ माना जाता है। जबकि सपने में बारात देखने का मतलब है कि समाज में आपकी मान मर्यादा बढ़ेगी।

खुद की शादी दोबारा देखना

    सपने में आप खुद की शादी दोबारा होते हुए देखती हैं तो इसका अर्थ है कि आप अपनी शादी से खुश नहीं हैं। समय बीतने के साथ आपके और जीवनसाथी के बीच प्यार की कमी हो गई है।

अंजान की शादी देखना

    कोई अंजान लड़का या लड़की शादी के जोड़े में दिख जाए तो यह शुभ माना जाता है। यहां तक की शादी के जोड़े या आभूषण जो आपके नहीं हैं किसी और के हैं यह भी सपने में देखना शुभ होता है।

सगाई का सपना

    यदि आपने सपने में अपनी या किसी और की सगाई होते देखी है, तो इसका अर्थ है कि आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

शादी का जोड़ा देखना

    यदि सपने में शादी के कपड़े दिख रहे हैं, तो इसका अर्थ है कि जल्द ही पैसों की कोई न कोई परेशानी आ सकती है। अगर किसी दोस्त की शादी नजर आ रही है, तो आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है।

    क्या आपको भी इनमें से कोई सपना आता है। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com