फ्लाइट अटेंडेंट्स के Hidden सीक्रेट्स
SHRUTI DIXIT
2022-12-08,11:00 IST
www.herzindagi.com
क्या आपने कभी सोचा है कि किस तरह से यात्रा के पहले आपकी फ्लाइट को तैयार किया जाता है या फिर प्लेन में बैठते समय किस तरह की समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं?
फ्लाइट अटेंडेंट्स के होते हैं कई सीक्रेट्स
प्लेन और अपने काम से जुड़ी ऐसी कई जानकारियां होती हैं जो फ्लाइट अटेंडेंट्स आपको नहीं बताते हैं। आज हम आपके साथ ऐसे ही कुछ सीक्रेट्स शेयर करते हैं।
15 मिनट के ऑक्सीजन मास्क
हवा का दबाव कम होने पर ऑक्सीजन मास्क नीचे तो आ जाते हैं, लेकिन आपको ये नहीं पता होगा कि ये सिर्फ 15 मिनट तक ही काम करते हैं।
डेड बॉडी का क्या?
अगर यात्रा के दौरान किसी की मौत हो जाती है तो उसे सीटबेल्ट लगाकर बैठा दिया जाता है ताकि पैनिक ना हो। बगल वाले पैसेंजर को भी इसके बारे में जानकारी नहीं दी जाती।
मैले इयरफोन्स
फ्लाइट में जो इयरफोन्स हैं वो बहुत पुराने और मैले होते हैं। ये भले ही प्लास्टिक सील्ड पैक में आएं, लेकिन होते इस्तेमाल किए हुए हैं।
टैंक का पानी
फ्लाइट में एक ही टैंक से बाथरूम में भी पानी आता है और पीने का भी।
प्लेन जल्दी खाली करने पर होता है फायदा
फ्लाइट अटेंडेंट्स को ऑन एयर रहने के पैसे मिलते हैं इसलिए लैंड होते ही प्लेन जितनी जल्दी खाली होगा उतनी जल्दी वो अपना काम निपटा कर घर जा पाएंगे।
सोने के लिए होते हैं केबिन
लंबी दूरी की यात्रा वाली फ्लाइट्स में सोने के लिए अलग से केबिन होता है जिसके बारे में यात्रियों को नहीं पता होता। यहां पर फ्लाइट का क्रू आराम कर सकता है।
फ्लाइट अटेंडेंट्स से जुड़ी ये जानकारी क्या पता थी आपको? इसके बारे में हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com के साथ।