जब संगीता-सलमान की शादी के छपे थे कार्ड
Geetu Katyal
2023-02-09,22:18 IST
www.herzindagi.com
संगीता बिजलानी और सलमान खान की लव लाइफ कुछ खास नहीं रही। आज हम आपको बताएंगे की शादी के कार्ड छपने के बावजूद भी दोनों ने शादी क्यों नहीं करने का फैसला लिया था।
1986 से शुरू हुआ था रिश्ता
सलमान खान और संगीता बिजलानी के रिश्ते की शुरुआत 1986 में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी होती गई और वो एक दूसरे के बहुत करीब आ गए।
10 साल तक चला रिश्ता
रिश्ते की मजबूती की वजह से सलमान और संगीता 10 तक एक दूसरे के साथ थे। रिश्ता इतना आगे बढा कि दोनों ने शादी करने का भी फैसला लिया।
सलमान खान और सोमी अली
इसी बीच सलमान खान की सोमी अली की नजदीकियां बढ़ने लगी जिस वजह से दोनों के बीच में दरार आनी शुरू हुई।
जब छपे थे कार्ड
यही वजह रही कि कार्ड छपने के बाद भी सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी नहीं हुई।
दोनों की होने वाली थी शादी
सलमान खान की किताब में बताया गया है कि 27 मई 1994 में वो सगंती के साथ शादी करने वाले थे। हालांकि दोनों की शादी नहीं हो पाई।
संगीता ने की शादी
सलमान से रिश्ता टूटने के बाद संगीता बिजलानी ने 1996 में क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन से शादी की थी। हालांकि दोनों एक समय के बाद तलाक ले लिया था।
दोनों की दोस्ती
सलमान और संगीता की लव स्टोरी जैसी भी रही हो दोनों आज भी कई बार एक साथ स्पॉट होते हैं। दोनों अच्छे दोस्त का रिश्ता साझा करते हैं।
तो ये थी सलमान खान और संगीता बिजलानी की लव स्टोरी। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।