रुद्राभिषेक से पूरी होती है हर मनोकामना
Pooja Sinha
2023-02-17,18:48 IST
www.herzindagi.com
देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक बड़ा ही चमत्कारी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से सारे दुख नष्ट हो जाते हैं। साथ ही जीवन में मनचाही सफलता मिलती है।
रुद्राभिषेक
अलग-अलग कामनाओं के लिए अलग-अलग पूजन सामग्री के साथ शिव जी का रुद्राभिषेक किया जाता है।
एक्सपर्ट की राय
यदि आपकी भी कोई ऐसी कामना है जिसे पूरा करना चाहते हैं तो रुद्राभिषेक जरूर कराएं। इस बारे में हमें अंक ज्योतिष, एनर्जी और मंत्र हीलर, फार्मासिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार जी विस्तार से बता रहे हैं।
रुद्राभिषेक का अर्थ
रुद्राभिषेक दो शब्दों रुद्र और अभिषेक से मिलकर बना है। रुद्र शिव जी का ही एक रूप है। वहीं अभिषेक का अर्थ होता है स्नान कराना। इस तरह रुद्राभिषेक का अर्थ हुआ भगवान शिव के रुद्र रूप का अभिषेक करना।
रुद्राभिषेक का महत्व
रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव हर मनोकामना पूरी करते हैं। साथ ही इससे ग्रह जनित दोष, रोग, कष्ट और पाप से मुक्ति मिलती है।
रुद्राभिषेक की महिमा
शिवपुराण में भी रुद्राभिषेक की महिमा का वर्णन किया गया है। यदि कोई मनोकामना हो तो सच्चे मन से रुद्राभिषेक करके देखें, निश्चित रूप से लाभ की प्राप्ति होगी।
कब करें रुद्राभिषेक?
कहा जाता है कि महाशिवरात्रि, प्रदोष और सावन माह के सोमवार को शिव जी धरती पर सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं। ऐसे में रुद्राभिषेक के लिए ये तिथियां सबसे उत्तम होती हैं।
कब न करें रुद्राभिषेक?
रुद्राभिषेक कराने के लिए शिवलिंग में शिव जी की उपस्थिति देखना अत्यंत आवश्यक होता है। शिवपुराण में भी मान्यता है कि शिवलिंग में भगवान भोलेनाथ का निवास देखे बिना कभी भी रुद्राभिषेक नहीं करना चाहिए।
आप भी रुद्राभिषेक से ये फायदे पा सकते हैं। स्टोरी आपको अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com