हसबैंड के साथ मौनी रॉय की रोमांटिक तस्वीरें देखें
Anuradha Gupta
2023-01-20,12:54 IST
www.herzindagi.com
मौनी रॉय और उनके पति सूरज नामबियर की कुछ दिलकश तस्वीरें आज हम आपको दिखाएंगे, जिससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि दोनों कितने रोमांटिक हैं।
मौनी रॉय की शादी को लगभग 1 वर्ष होने वाला है। वर्ष 2022 में 27 जनवरी को उनकी शादी हुई थी। इस तस्वीर में दोनों का प्यार एक दूसरे के लिए झलक रहा है।
मौनी रॉय के हसबैंड दुबाई में बिजनेसमैन हैं और उनका परिवार भी वहीं रहता है। मौनी खुद भी ज्यादा समय दुबई में पति और ससुराल के लोगों के साथ ही बिताती हैं।
आपको बता दें कि मूल रूप से सूरज नामबियर भारत से हैं और वह साउथ इंडियन हैं। मौनी और सूरज की शादी भी साउथ इंडियन और बंगाली रीति रिवाज से हुई थी।
मौनी ने बीते वर्ष अपना पहला करवाचौथ मनाया था। यह तस्वीर बताती है दोनों एक दूसरे के कितना करीब हैं।
इस तस्वीर में मौनी और सूरज एथनिक लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों ही विदेश में रहने के बाद भी भारतीय संस्कृति में रचे बसे रहते हैं।
एक और तस्वीर जिसमें दोनों एक दूसरे के करीब हैं और एक दूसरे के साथ बहुत ही प्यारे नजर आ रहे हैं।
मौनी अक्सर ही अपने हसबैंड के साथ हॉलीडेज पर घूमते हुए नजर आती हैं और यह तस्वीर भी ट्रैवल के दौरान की है।
उम्मीद है कि आपको मौनी और सूरज की यह रोमांटिक तस्वीरें पसंद आई होंगी। स्टोरी अच्छी लगी हो तो उसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से।