राज कपूर खुद को क्यों सिगरेट से जलाया करते थे
Manisha Verma
2023-02-28,16:12 IST
www.herzindagi.com
बॉलीवुड की अमर प्रेम कहानियों में सबसे पहले नर्गिस और राज कपूर की लव स्टोरी आती है। चलिए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से।
10 साल की उम्र से शुरु किया था काम
राज कपूर फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे जिससे अभिनय उनके खून में था। महज 10 की उम्र में राज कपूर पहली बार इंकलाब फिल्म में नजर आए थे।
कई बड़े अवॉर्ड है राज कपूर के नाम
राज कपूर ने अपने फिल्मी करियर में 3 नेशनल अवॉर्ड, 11 फिल्मफेयर समेत कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए। वही उनके नाम सबसे गौरवशाली अवॉर्ड दादा साहेब फाल्के भी सामिल है।
24 साल की उम्र में शुरू किया आरके स्टूडियो
पहली फिल्म नीलकमल की रिलीज के एक साल बाद ही राज कपूर ने आरके स्टूडियो शुरू किया। ये उस जमाने के सबसे यंग डायरेक्टर थे।
नरगिस से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
राज कपूर और नरगिस एक दूसरे से बेइंतेहा मोहब्बत करते थे। दोनों ने तकरीबन 9 साल तक एक-दूसरे को डेट भी किया। नरगिस राज कपूर से शादी करना चाहती थीं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया जिसके चलते ये रिश्ता टूट गया।
राज कपूर पहले से शादीशुदा थे
राज कपूर पहले से शादीशुदा थे। उनकी शादी कृष्णा राज से हो चुकी थी। राज कपूर पांच बच्चों के पिता भी थे। वो नरगिस को बेहद पसंद करते थे लेकिन उन्होंने कभी अपनी पत्नी को नहीं छोड़ा।
नरगिस ने राज कपूर से दूरी बना ली
राज कपूर सिर्फ नरगिस से शादी का वादा किया करते थे लेकिन उन्होने उस वादें को पूरा नहीं किया। तब नरगिस ने उनसे दूर जाने का फैसला कर लिया और सुनिल दत्त का साथ चुन लिया।
खुद को मारने की करते थे कोशिश
नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली। नरगिस की शादी के बाद राज कपूर शराब के नशे में चूर वह बाथटब में रोते थे। और कई बार नशे में जलती सिगरेट से खुद को दागा भी करते थे।
स्टोरी आपको अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com