Priyanka Chopra के आलीशान ससुराल की फोटोज


Yashasvi Yadav
2023-02-04,20:21 IST
www.herzindagi.com

    आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा के ससुराल वाले घर के अंदर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिसे देखने का बाद आप भी वहां जरुर घूमना चाहेंगी।

कहां है प्रियंका का ससुराल?

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बारे में तो सब जानते हैं। निक का घर भी अमेरिका में ही है और उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के लिए कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में एक आलीशान बंगला खरीदा है जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक साथ समय बिताते हैं।

बंगले की कीमत

    निक जोनस ने प्रिंयका चोपड़ा को ये आलीशान बंगला शादी के गिफ्ट के तौर पर दिया है जिसकी कीमत 6.5 मिलियन डॉलर है यानी इसकी कीमत लगभर 48 करोड़ रुपये है।

कितना बड़ा है बंगला?

    निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को जो वेडिंग गिफ्ट दिया है वो बेहद आलीशान तो है ही लेकिन वो हर मायने में खास भी है। प्रियंका चोपड़ा को करोड़ों रुपये का घर उनके पति निक जोनस ने गिफ्ट किया है। यह घर करीब 4,129 sq.फीट का है।

बंगले में कितने कमरे हैं?

    प्रियंका चोपड़ा के इस बंगले की कई सारी खासियत हैं यह दिखने में तो शानदार है ही साथ में काफी बड़ा है। आपको बता दें कि इस घर में 5 बेडरुम है और 4 बाथरुम भी हैं।

ओपन स्विमिंग पूल

    प्रियंका चोपड़ा के ससुराल वाले घर में एक बड़ा सा ओपन स्विमिंग पूल भी है। कैलिफोर्निया बेवर्ली हिल्स का नज़ारा तो वैसे ही आपका दिल जीत लेगा। यहां पर चारों ओर हरियाली और शांति है यानि किसी सपने के घर से भी ज्यादा सुंदर है प्रियंका चोपड़ा का ससुराल वाला घर।

किचन भी है खास

    प्रियंका जिस घर में निक जोनस के साथ समय बिताती हैं उस घर का किचन भी काफी सुंदर है। इस किचन को ओपन ही रखा गया है जिसका इंटीरियर घर के इंटीरियर के हिसाब से किया गया है। इसमें हर लग्ज़री सुविधाएं हैं।

ये घर भी हैं खास

    इस घर के अलावा निक-प्रियंका के पास मेनहटन, न्यू यॉर्क में एक पेंटहाउस है जो कि बेहद सुंदर और लग्जरी आइटम्स से सजा हुआ है। विदेश में इन दो प्रॉपर्टीज के अलावा प्रियंका के पास मुंबई में एक घर है जिसकी कीमत तकरीबन 7 करोड़ है। हाल ही में इस घर को प्रियंका ने जैकलिन फर्नांडीज को किराये से दिया है।

    आपको यह बंगला कैसा लगा हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं साथ ही फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।