इन एक्टर्स को डेट कर चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा


Hema Pant
2023-02-20,20:14 IST
www.herzindagi.com

    प्रिंयका चोपड़ा सुंदर के साथ-साथ बेहद अच्छी एक्टिंग करती हैं। उन्होंने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है। प्रियंका ने निक जोनस से शादी की है और उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है। निक जोनस से पहले प्रियंका बॉलीवुड के कई स्टार्स को डेट कर चुकी हैं। चलिए जानते हैं उनकी लव लाइफ के बारे में।

प्रियंका और असीम मर्चेंट

    असीम मर्चेंट और प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया था।

प्रियंका और अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ काफी काम किया है। खबरों के मुताबिक दोनों रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं, लेकिन दोनों ने जनता के सामने अपने रिश्ते पर कोई बात नहीं की है।

प्रिंयका और शाहरूख खान

    यह बॉलीवुड का सबसे चर्चित अफेयर था। कहा जाता है कि शाहरूख और प्रियंका एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन उनके इस रिश्ते से गौरी खान को ऐतराज था।

प्रिंयका और हरमन बवेजा

    साल 2008 में आई फिल्म लव स्टोरी 2050 में प्रिंयका और हरमन बवेजा लीड रोल में थे। इस फिल्म से दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे, लेकिन दूसरी फिल्म व्हट्स यॉर राशि के बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं।

प्रियंका और शाहिद कपूर

    प्रियंका और शाहिद की मुलाकात कमीने फिल्म के सेट पर हुई थी। मीडिया में दोनों के अफेयर की बात तब उड़ने लगी जब प्रियंका के घर पर इनकम टैक्स की रेड हुई थी। इस समय शाहिद उनके घर पर शॉर्ट्स में थे।

प्रिंयका और टॉम हिडलस्टन

    प्रिंयका के साथ हॉलीवुड के एक्टर टॉम हिडलस्टन का नाम भी जुड़ चुका है। दोनों को एक शो में स्पॉट् किया गया था।

प्रियंका और निक जोनस

    प्रिंयका और निक जोनस ने एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया और इस रिश्ते को शादी में भी तब्दील किया।

    कुछ ऐसी थी प्रियंका की लव लाइफ। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर और कमेंट करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com से