घर में तस्वीर लगाने के वास्तु टिप्स
Smriti Kiran
www.herzindagi.com
घरों में तस्वीर या पेंटिंग लगाने से घर सुंदर दिखता है, लेकिन बहुत कम ही लोग यह जानते हैं कि घर में लगाए गए फोटोज का प्रभाव हमारे जीवन पर भी पड़ता है।
ऐसे में कई लोग घर में किसी भी तरह के फोटोज को लगा देते हैं। आइए जानें फोटोज से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में-
रस से जुड़े पेंटिंग्स
सुन्दर चित्र व पेंटिंग से घर की सुन्दरता बढ़ती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नौ रसों में केवल श्रृंगार, हास्य व शांत रस से जुड़ी फोटोज ही घर में लगाना शुभ होता है।
फल व फूल की तस्वीर
फल-फूल व हंसते हुए बच्चों की तस्वीरें जीवन शक्ति का प्रतीक है। इस तरह की फोटोज को घर के पूर्वी व उत्तरी दीवारों पर लगाएं।
लक्ष्मी व कुबेर की तस्वीर
लक्ष्मी व कुबेर की तस्वीरें घर के आर्थिक स्थिति के लिए शुभ मानी जाती हैं। ऐसे फोटोज घर के उत्तर दिशा में लगाएं। धन लाभ होने की संभावना बढ़ेगी।
हरियाली फोटोज
घर के दक्षिण-पूर्व दिशा का संबंध धन-संपत्ति से होता है। इस दिशा में आप हरियाली या जंगल के चित्र लगाएं। इससे धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।
नदियां व झरनें का चित्र
नेचुरल चीजें जैसे- नदियां व झरने आदि की तस्वीरें घर के उत्तरी व पूर्वी दिशा में लगाएं। इससे घर में सुख शांति बनी रहेगी।
रिश्तों में प्रेम
घर के उत्तर-पूर्व कोने का संबंध पारिवारिक रिश्तों से होता है। इस दिशा में संयुक्त परिवार की तस्वीर लगाने से रिश्तों में आपसी प्रेम बना रहता है।
बच्चों की तस्वीर
घर की पूर्व दिशा का संबंध संतान और सृजनशीलता से होता है। इस दिशा में बच्चों की तस्वीर लगाने से बच्चे पढ़ाई में तेज होते हैं और उनका भविष्य भी उज्ज्वल होता है।
दक्षिण में नीले रंग का न करें प्रयोग
घर की दक्षिण दिशा में नीले रंग, पानी या बर्फ वाले प्राकृतिक दृश्य न लगाएं, क्योंकि इस दिशा का तत्व अग्नि है और जल अग्नि को नष्ट करता है।
जब अकेला फील हो
खुद को असहाय और अकेला महसूस करने वाले लोग अपनी कुर्सी के पीछे पर्वत या पहाड़ का चित्र लगाएं। इससे उन्हें सहारा मिलता है।
दौड़ते हुए घोड़े का चित्र
दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक होते हैं। खासकर 7 दौड़ते हुए घोड़े का चित्र व्यवसाय की प्रगति का सूचक माने गए हैं। इसे आप अपने घर या दफ्तर में लगा सकते हैं।
किचन में चित्र
किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगा सकते हैं, लेकिन अगर आपके घर का किचन आग्नेय कोण में नहीं है तो ऋषि मुनियों की तस्वीर लगाएं।
हिंसावाले चित्र न लगाएं
युद्ध और हिंसावाले चित्र या जंगली जानवर की पेंटिंग घर में नहीं लगानी चाहिए। ऐसे चित्र घर में लगाने से रिश्तों में कलह होता है।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com