होंठों के आकार से जानें पर्सनैलिटी
Samvida Tiwari
2023-01-12,14:39 IST
www.herzindagi.com
आपके होंठों का आकार आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ बताता है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु एक्सपर्ट डॉ आरती दहिया जी से जानें कि कैसे आपके होठों के आकार से आपके व्यक्तित्व की पहचान की जा सकती है।
मोटे होंठ
आप दूसरों की देखभाल करना पसंद करते हैं। आप हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं और पशु प्रेमी हैं। आप माता या पिता के रूप में भी परफेक्ट हैं।
ऊपरी होंठ निचले होंठ से मोटा
आपके अंदर अभिनेताओं वाले गुण हैं। आप बहुत भावुक हैं और खुद पर ध्यान देने वालों में से हैं। आप हमेशा अपनी ताकत और कमजोरियों के बारे में जानना चाहते हैं।
निचला होंठ ऊपरी होंठ से मोटा
आप एक ऊर्जावान जीवन जीना पसंद करते हैं। नए रिश्तों के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। हमेशा हमेशा जिज्ञासु, मिलनसार और नई चीजों के लिए खुले रहते हैं।
संतुलित आकार के होंठ
आप जीवन में आत्म-संयम रखते हैं और समस्याओं को सुलझाने में बहुत चतुर हैं। अगर दूसरे कुछ गलत करते हैं, तो आप उनकी आलोचना करते हैं और दूसरों के साथ सम्मान से पेश आते हैं।
ऊपरी होंठ में एक कोर होना
आप बहुत ज्यादा रचनात्मक हैं। आप किसी व्यक्ति के नाम का चेहरा अच्छी तरह से याद कर सकते हैं। पहली बार मिलते ही दूसरों की विशेषताओं को भी रखने में सक्षम हैं। आप मिलनसार हैं और हमेशा अपने आपको किसी भी रूप में व्यक्त करने का प्रयास करते हैं।
पतले होंठ
आप उनमे से हैं जो खुद को पसंद करते हैं। आप सब कुछ अपने दम पर करना पसंद करते हैं। आप हमेशा आत्मनिर्भर रहते हैं और किसी भी समस्या से निपटने में सक्षम रहते हैं।
नीचे की तरफ झुके होंठ
आप अपनी क्षमताओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और जो चाहते हैं उसे पाने के लिए कुशलता से उनका उपयोग करते हैं। आपकी यादाश्त आपको दूसरों से अलग बनाती है।
क्या है एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि किसी के होंठों के आकार के हिसाब से उसकी पर्सनैलिटी का पता लग सकता है, लेकिन हर एक व्यक्ति का व्यक्तित्व अलग होता है और यह एक सामान्य गणना है। कई लोगों का व्यक्तित्व इसके विपरीत भी हो सकता है।
होंठों के आकार से आप भी अपनी पर्सनैलिटी का पता लगा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें और ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindahi.com