जानें पीरियड्स से जुड़े मिथ्स के बारे में
Hema Pant
2023-02-07,14:50 IST
www.herzindagi.com
पीरियड्स को लेकर तरह-तरह की बातें कही जाती हैं। आज भी लोग पीरियड्स से जुड़े अजीबो-गरीब रिवाज निभाते हैं। पीरियड्स होने पर आपको भी कई चीजों को करने से रोका गया होगा? आज इस आर्टिकल में हम आपको पीरियड से जुड़े मिथकों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आज भी लोग सच मानते हैं।
अचार नहीं छूते
कहा जाता है कि महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अचार नहीं छूना चाहिए। इससे वह खराब हो जाता है। हालांकि,ऐसा न करने के पीछे स्वच्छता एक कारण है।
खाना नहीं बनाते
पीरियड्स होने पर महिलाओं को किचन में जाने की अनुमति नहीं होती है। उन्हें खाना बनाने से रोका जाता है। कहा जाता है कि इससे खाने के स्वाद पर असर पड़ता है।
नहाना नहीं चाहिए
पीरियड्स के पहले दिन बाल धोने से भी मना किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नहाने से ब्लड फ्लो कम हो जाता है। कहीं जगह तो महिलाएं तीन दिन तक नहाती नहीं हैं।
खट्टी चीजों से मनाही
कई बार आपकी मम्मी ने भी आपको पीरियड्स में अचार और दही खाने से रोका होगा, क्योंकि ये चीजें खट्टी होती हैं। माना जाता है कि इससे दर्द बढ़ जाता है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। आप पीरियड्स में खट्टी चीजें खा सकती हैं।
एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए
पीरियड्स में महिलाओं को ज्यादा खेल-कूद और एक्सरसाइज करने से रोका जाता है। यह पीरियड से जुड़ा एक मिथ है,जिसे आज भी लोग मानते हैं।
पौधे छूने से मनाही
पीरियड्स में महिलाएं पेड़-पौधों को नहीं छू सकती हैं। खासतौर पर तुलसी का पौधा छूने से मनाही है। लोगों के बीच यह धारणा है कि इस समय अगर कोई महिला पौधा छू लेती है तो वह सड़ने लगता है।
मंदिर नहीं जा सकते
भारत में यह माना जाता है कि पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को मंदिर नहीं जाना चाहिए। यहां तक कि वह घर पर पूजा भी नहीं कर सकती हैं।
ये थे कुछ पीरियड्स से जुड़े मिथ्स। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर और कमेंट करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com से।