दुनियाभर में हैं महिलाओं से जुड़े दर्दनाक रिवाज


Nikki Rai
2023-03-15,12:35 IST
www.herzindagi.com

    दुनियाभर में आज भी महिलाओं को लेकर कई खतरनाक परंपराएं मनाई जाती है। ये परंपराएं महिलाओं के लिए जानलेवा तक साबित हो चुकी हैं। आइए जानें ऐसे ही रीति-रिवाजों के बारे में-

इंडोनेशिया

    इंडोनेशिया की दानी जनजाति के लोगों में एक अजीब परंपरा है, यहां घर के किसी सदस्य की मौत होने पर घर की महिलाओं को अपनी एक उंगली कटवानी पड़ती है।

नाइजीरिया

    नाइजीरिया के आदिवासी लोग लड़कियों की ब्रेस्ट को गरम पत्थर से सेक देते हैं, जिससे उनका विकास ना हो और किसी पुरुष की उनपर गलत नजर ना पड़े।

युगांडा

    युगांडा के कुछ आदिवासी इलाकों में लड़कियों की योनी से क्लाइटॉरिस नामक पार्ट को पूरी तरह से निकाल दिया जाता है. ऐसा इसलिए किया जाता है क्योकि उनकी सेक्स उत्तेजना काबू में रहे।

अफ्रीका

    अफ्रीका के कई इस्लामिक देशों में महिलाओँ को खतना किया जाता है। इसमें उनकी योनी का ऊपरी हिस्सा काट दिया जाता है, ताकि उऩकी सेक्सुअल इच्छाएं खत्म हो जाएं।

माहवारी में घर से बाहर

    नेपाल के कई हिस्सों में आज भी माहवारी के वक्त महिलाओं को घर से बाहर तबेले में रहना पड़ता है। इस दौरान 5 से 6 दिन महिलाओं को बुरी स्थितियों में गुराजने पड़ते हैं।

विर्जिनिटी की जांच

    कई देश आज भी ऐसे हैं, जहां महिलाओं को शादी से पहले अपना विर्जिनिटी टेस्ट करवाना पड़ता है। ये अजीब परंपराएं काफी हैरान कर देने वाली हैं।

इथिओपिया

    इथिओपिया की मुर्सी और सुर्मा जनजाति की औरतें अपने होंठ में बड़ी डिस्क फंसा लेती हैं। ये रिवाज चेहरा बिगाड़ने के लिए किया जाता था जिससे नौकरों की तस्करी को रोका जा सके। ये बहुत ही दर्दनाक है।

    क्या आप इन अजीब रिवाजों के बारे में जानते थे। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com