शिवलिंग पर चढ़ाएं शमी पत्र, बरसेगी कृपा


Nikki Rai
2023-02-16,09:37 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में शिवरात्रि के व्रत का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन शिवलिंग की सही विधि के साथ पूजा करने पर मनचाहा फल प्राप्त होता है। शमी पत्र से आप भगवान को खुश कर सकते हैं। आइए जानें-

शिवलिंग की पूजा

    शिवरात्रि को भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे खास माना गया है। इस दिन पूजा-पाठ से फल कई गुना ज्यादा मिलता है।

शमी पत्र

    इस दिन भगवान शिव को शमी पत्र अर्पित किए जा सकते हैं। इस दिन श्रद्धालु को भगवान का आशीर्वाद तुरंत मिलता है।

पूजा करने की विधि

    इस दिन सुबह स्नान के बाद भगवान शिव के मंदिर जाकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें। इसके बाद कांसे, तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें थोड़ा गंगाजल, सफेद चंदन, चावल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

मंत्र पढ़ें

    इसके बाद शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाएं और भगवान शिव का अभिषेक करते समय ओम नमः शिवाय का मंत्र उच्चारण करें।

शमी पत्र

    शमी के पेड़ को ग्रंथों में शुभ माना गया है। भगवान को शमी पत्र बहुत प्रिय है। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।

शनि दोष दूर होते हैं

    इस पेड़ की पूजा का भी विशेष महत्व है। इससे शनि दोष दूर होते हैं और जीवन में स्थिरता आती है।

शमी मंत्र का जाप करें

    अमंगलानां च शमनीं शमनीं दुष्कृतस्य च। दु:स्वप्रनाशिनीं धन्यां प्रपद्येहं शमीं शुभाम्।।

    आप भी इस तरीके से भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com