घर में रखी बंद घड़ियां छीन सकती हैं आपका धन


Nikki Rai
2023-01-31,13:24 IST
www.herzindagi.com

    वास्तु शास्त्र में घर में पड़ी हर वस्तु का एक महत्व बताया गया है। घर में पड़ी वस्तुओं का हमारी तरक्की और जीवन पर असर पड़ता है। ऐसे ही घर के अंदर खराब पड़ी बंद घड़ी रखना बहुत ही अशुभ माना गया है। आइए जानें इसके नुकसान-

एक्सपर्ट की राय

    घर में बंद पड़ी खराब घड़ी रखने के नुकसानों के बारे में विस्तार से जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से-

नेगेटिव एनर्जी लाए

    वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के अंदर बंद पड़ी घड़ियां पॉजिटिव एनर्जी को कम करने लगती हैं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा भरने लगती है, जो परिवार में कलेश का कारण भी बनती है।

जीवन में परेशानियां

    घर की बंद घड़ियां आपके जीवन में परेशानियां लाने का काम करती हैं। इससे आपकी तरक्की के रास्ते बंद होने लगते हैं। ऐसे में घर से तुरंत खराब घड़ियों को निकाल दें।

नुकसान का कारण

    कहा जाता है कि जो घड़ी अपने समय से आगे या पीछे चलती है, वो आपके जीवन में परेशानी, नुकसान और हार का कारण बन सकती है। ऐसे में घड़ी को सही समय पर ही सेट करके घर में रखें।

उत्तर दिशा में लगाएं

    घर की उत्तर दिशा में घड़ी लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। इससे पैसे के नुकसान से बचा जा सकता है। वहीं घर की पूर्व दिशा में घड़ी लगाने से घर का वातावरण शुभ और स्नेह भरा हो जाता है।

घर के दरवाजे पर नहीं

    बहुत से लोग घर से दरवाजे के ऊपर घड़ी लगा देते हैं। ये गलती बिल्कुल ना करें। ऐसा करने से परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

दक्षिण में ना लगाएं

    घर की दक्षिण दिशा में घड़ी लगाना भी अशुभ माना गया है। ऐसा माना गया है दक्षिण दिशा ठहराव की दिशा है। ऐसे में घड़ी लगाने से प्रगति में ठहराव आ जाता है और घर के मुखिया के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है।

    आपको भी घड़ी से जुड़े इन वास्तु नियमों का ख्याल रखना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com