माता सीता के इन नामों में छिपा है दिव्य रहस्य
gaveshna sharma
2023-01-04,17:52 IST
www.herzindagi.com
हिन्दू धर्म में माता सीता को मां लक्ष्मी का अवतार माना गया है। अक्सर घरों में बेटी होने पर माता सीता के नाम पर ही उसका नाम रखा जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं माता सीता के 10 मुख्य नामों का रहस्य।
वानिका
माता सीता को वानिका भी कहा जाता है। माता सीता ने श्री राम के साथ 14 वर्ष का वनवास काटा था इसीलिए उनका यह नाम पड़ा। यह नाम स्त्री शक्ति को दर्शाता है।
वैदेही
माता सीता वैदेही भी कहलाती हैं। यह नाम स्त्री में सर्वोत्तम गुणों को दर्शाता है। माता सीता का ये नाम तब पड़ा था जब उन्होंने श्री राम की पत्नी और जनक की पुत्री होने के सभी दायित्व निभाए थे।
सिया
सिया नाम सीता से ही बना है पर इसका असल अर्थ है चंद्र रौशनी के समान खूबसूरत। माता सीता का यह नाम स्त्री की सुंदरता और उसके शांत स्वभाव को दर्शाता है।
मृणमयी
माता सीता के इस नाम का अर्थ है मिट्टी से बना हुआ। माता सीता मिट्टी से जन्मी थीं इसलिए उनका यह नाम पड़ा। मृणमयी नाम शुद्ध माटी की तरह स्त्री की उत्तम पवित्रता का प्रतीक है।
मैथिलि
माता सीता के पिता जनक मिथिला राज्य के राजा थे इसी कारण से सीता जी का नाम मैथिलि पड़ा। इस नाम का प्रभाव कन्या को उसके माता-पिता और समाज से जोड़े रखता है।
लक्षाकी
माता सीता के इस नाम का मतलब है लक्ष्मी स्वरूपा। इस नाम के प्रभाव से न सिर्फ व्यक्तित्व में सौम्यता आती है बल्कि घर में मां लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहता है।
जानकी
जनक पुत्री होने के कारण माता सीता जानकी कहलाईं। माता सीता के इस नाम का मूल अर्थ है अपनी पिता की लाडली या पिता के बहद करीब। यह नाम पिता और बेटी के रिश्ते को मजबूत बनाता है।
अगर आप भी माता सीता के नामों से जुड़ी इन बातों को नहीं जानते तो यहां हमारे साथ जानें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com